Virat Kohli: इंग्लैंड दौरे पर होगी विराट कोहली की वापसी? फिटनेस को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस बीच विराट कोहली की फिटनेस चर्चा का विषय बनी हुई है। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। अब इंग्लैंड सीरीज़ से पहले उनकी फिटनेस पर नजर है

अपडेटेड Jun 20, 2026 पर 3:04 PM
इस जांच के नतीजों के आधार पर ये तय किया जाएगा कि वह आगामी सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं

भारतीय टीम 5 टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। बीसीसीआई ने टी20 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई जल्द ही वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान जल्द ही करेगी। वहीं इससे पहले टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बता दें विराट कोहली हाल ही में हैमस्ट्रिंग की परेशानी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ जारी सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली की फिटनेस पर सबकी निगाहें हैं।

कब होगी विराट कोहली की वापसी

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम में फिटनेस टेस्ट देंगे। इस जांच के नतीजों के आधार पर ये तय किया जाएगा कि वह आगामी सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं। भारतीय टीम प्रबंधन भी उनकी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है और जल्द ही उनकी उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला सामने आ सकता है। खबरों के मुताबिक, विराट की फिटनेस में काफी सुधार बताया जा रहा है और वह जल्द मैदान पर वापसी के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। चोटिल होने से पहले कोहली ने IPL में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।


कब लगी थी विराट को चोट

विराट कोहली इस समय अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। IPL 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान उन्हें यह परेशानी हुई थी, जिसके बाद वह मैदान से दूर हैं। फिलहाल कोहली लंदन में एक्पर्ट और भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं। उनकी फिटनेस पर लगातार काम किया जा रहा है ताकि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर टीम में वापसी कर सकें।

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित की पारी

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज में हिस्सा लेकर अपनी फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों का काफी हद तक जवाब दे दिया है। वहीं हाल के समय में रोहित का वनडे प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उनकी पिछली 4 पारियों में कुल 99 रन ही आए हैं। वहीं लगातार तीनों मुकाबलों में खेलने के बाद अब उनके इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल रहने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। वहीं हार्दिक पांड्या को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वह इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाएंगे। फिटनेस टेस्ट पास करने के बावजूद हार्दिक पांड्या का इंग्लैंड दौरे के लिए चयन अभी तय नहीं माना जा रहा है। चयनकर्ता दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।