ना धोनी ना रोहित... विराट कोहली ने चुना अपना परफेक्ट ODI बल्लेबाज! आरसीबी के पुराने साथी को दी जगह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। तिरुवनंतपुरम मैच में विराट कोहली ने शतक लगाया था। इसके बाद कोहली ने अपने आदर्श वनडे बल्लेबाज की खूबियों के बारे में बताया। उन्होंने क्रिस गेल समेत कई खिलाड़ियों की खास खूबियों को मिलाकर अपना परफेक्ट ODI बल्लेबाज तैयार किया। इस लिस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं मिली है

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 1:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विराट कोहली ने अपने आदर्श ODI बल्लेबाज के लिए अलग-अलग दिग्गजों के खास शॉट्स को चुना

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बना ली है। तिरुवनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया था। वहीं हाल ही में विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट के अपने पसंदीदा बल्लेबाज की खास खूबियों के बारे में बात किया है। उनके मुताबिक एक अच्छे ODI बल्लेबाज में बड़े शॉट और छक्के लगाने की क्षमता होनी चाहिए। इसी वजह से उन्होंने अपने पूर्व RCB साथी क्रिस गेल की छक्के लगाने की काबिलियत को भी शामिल किया। कोहली ने कई खिलाड़ियों की अलग-अलग खूबियों को मिलाकर अपना आदर्श वनडे बल्लेबाज तैयार किया।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में विराट कोहली ने बताया कि वह अलग-अलग दिग्गज बल्लेबाजों की खूबियों को मिलाकर अपना आदर्श ODI बल्लेबाज कैसे तैयार करेंगे। उन्होंने मशहूर शॉट्स और बल्लेबाजी की खासियतों के आधार पर अपनी पसंद बताई।

विराट कोहली ने किसका नाम लिया


विराट कोहली ने अपने आदर्श ODI बल्लेबाज के लिए अलग-अलग दिग्गजों के खास शॉट्स को चुना। स्ट्रेट ड्राइव के लिए उन्होंने सचिन तेंदुलकर को सबसे आगे रखा, जबकि कवर ड्राइव के लिए श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम लिया। वहीं, फ्लिक शॉट में कोहली ने राहुल द्रविड़ की बल्लेबाजी को चुना और कट शॉट के लिए वीरेंद्र सहवाग को अपनी पसंद बताया। इस तरह कोहली ने इन महान बल्लेबाजों की खास खूबियों को मिलाकर अपना परफेक्ट वनडे बल्लेबाज तैयार किया।

नहीं मिली रोहित-धोनी को जगह

विराट कोहली की इस पसंदीदा सूची में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली। खास बात यह है कि कोहली ने इन दोनों के साथ लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए खेलते हुए कई अहम मुकाबलों में बेहतरीन पॉर्टनरशीप की हैं। धोनी और रोहित के साथ उनकी कई पारियां भी क्रिकेट फैंस के बीच यादगार रही हैं।

सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने पर कोहली ने क्या कहा

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पारी के दौरान विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए सबसे कम पारियों में 15,000 वनडे रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही कोहली घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में भी तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं।

Asian Games 2026: भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने बनाया इतिहास

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।