Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं इस मुकाबले में विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। विराट कोहली इस रिकॉर्ड से मात्र 75 रन दूर है। अगर कोहली इस मैच में 75 रन बनाकर लेते है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 36 वनडे मैचों में 1,897 रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़कर पहले स्थान पर पहुंचने के लिए उन्हें पहले वनडे में 75 रन बनाने होंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है, जिन्होंने 1995 से 2011 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 वनडे मैच खेलकर कुल 1,971 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन
तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर वह पहले वनडे मैच में 139 रन बना लेते हैं, तो न्यूजीलैंड की धरती पर कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल कोहली ने वहां 11 वनडे मैचों में 514 रन बनाए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 652 रनों के साथ पहले और वीरेंद्र सहवाग 598 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कोहली को यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका होगा।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ भारत के लिए सबसे ज़्यादा ODI रन (न्यूज़ीलैंड में)
इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब विराट
विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अपना पहला वनडे मैच खेला था। कोहली के पास वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। उन्होंने अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 168 पारियों में 8,667 रन बनाए हैं। वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से सिर्फ 54 रन पीछे हैं। तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 232 पारियों में 8,720 रन बनाए थे। फिलहाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम है।
ODI रन चेज में सबसे ज्यादा रन