RCB-SRH के बीच खेला जाएगा आईपीएल का पहला मुकाबला, बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली

Virat Kohli: आईपीएल में खेलने के लिए पहले विराट कोहली बेंगलुरु पहुंच गए हैं। विराट कोहली बेंगलुरु एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 5:41 PM
Story continues below Advertisement
आईपीएल शुरू होने से 10 दिन पहले विराट कोहली बेंगलुरु पहुंच गए हैं

Virat Kohli: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। वहीं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आईपीएल 2026 मुकाबला खेलने के लिए भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली बेंगलुरु पहुंच गए है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार आईपीएल में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन में टीम ने 18 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, जिसमें रजत पाटीदार ने अहम भूमिका निभाई थी। अब टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस सफलता को दोहराने की होगी।

आईपीएल शुरू होने से 10 दिन पहले विराट कोहली बेंगलुरु पहुंच गए हैं। विराट कोहली बेंगलुरु एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस विराट को दुबारा से मैदान पर देखने के लिए काफी एक्साईटेड है।


आईपीएल 2025 में विराट का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया था। उन्होंने पूरे सीजन में 657 रन बनाए, उनका औसत 54.75 और स्ट्राइक रेट 144.71 रहा, साथ ही उन्होंने आठ अर्धशतक भी लगाए। इसमें कोहली का हाई स्कोर 73* रन था। विराट कोहली अब अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे, क्योंकि आरसीबी इस बार अपना खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

आईपीएल में कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली के आईपीएल करियर पर नजर डालें, तो वह अब तक 267 मैच खेल चुके हैं। इनकी 259 पारियों में उन्होंने करीब 39.54 की औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 8 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 113* रहा है। विराट कोहली आज भी ऐसे बल्लेबाज हैं जो जरूरत के अनुसार पारी को संभाल भी सकते हैं और तेजी से रन भी बना सकते हैं। अपनी ट्रॉफी बचाने उतरी टीम के लिए कोहली का इस फॉर्म में होना बड़ी राहत की बात है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।