IPL 2026: विराट कोहली ने RCB से की 'चार्टर्ड फ्लाइट' की मांग? अफवाहों पर खुद तोड़ी चुप्पी

Virat Kohli: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही खबर में कहा गया कि कोहली ने आरसीबी से लंदन जाने के बीच चार्टर्ड फ्लाइट की सुविधा की मांग की है। वहीं इन खबरों पर अब विराट कोहली ने रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Mar 22, 2026 पर 7:26 PM
Story continues below Advertisement
आरसीबी की टीम 28 मार्च को एसआरएच के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी

Virat Kohli: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले विराट कोहली काफी चर्चा में हैं। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। वायरल हो रही इस खबर में कहा गया कि उन्होंने आरसीबी से भारत और लंदन के बीच चार्टर्ड फ्लाइट की सुविधा मांगी है। वहीं इन खबरों पर अब विराट कोहली ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस दावे की तस्वीर शेयर करते हुए दो हंसने वाले इमोजी लगाकर साफ कर दिया कि ये सिर्फ अफवाह है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्होंने आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान भारत और लंदन के बीच चार्टर्ड फ्लाइट की सुविधा मांगी है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि अगर मैचों के बीच तीन दिन का ब्रेक मिलता है, तो विराट कोहली लंदन जाकर मैच से एक दिन पहले वापस लौटेंगे। हालांकि, विराट कोहली ने इन खबरों को गलत बताया है।

आईपीएल में विराट का रिकॉर्ड


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। विराट कोहली, जो टीम के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं, इस बार भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने अब तक आईपीएल में 267 मैचों में 8 शतक और 63 अर्धशतक की मदद से 8,661 रन बनाए हैं और अब उनकी नजर 9,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बनने पर होगी, जिससे उनका रिकॉर्ड और मजबूत हो सकता है।

Virat

पिछले सीजन में विराट का प्रदर्शन

पिछले सीजन में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 पारियों में 54.75 के औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से कुल 657 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक भी लगाए और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन तीसरे नंबर पर रहा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहली बार ट्रॉफी जीती थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।