Get App

T20 वर्ल्ड कप से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, पंत-तिलक के बाद अब वाशिंगटन सुंदर हुए इंजर्ड

Washington Sundar: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा। दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। पहले वनडे में चोट लगने की वजह से भारत के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 3:03 PM
T20 वर्ल्ड कप से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, पंत-तिलक के बाद अब वाशिंगटन सुंदर हुए इंजर्ड
सिलेक्शन कमेटी ने वाशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बदोनी को भारतीय टीम में शामिल किया है

Washington Sundar: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। पहले वनडे में चोट लगने की वजह से भारत के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है।

सिलेक्शन कमेटी ने वाशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बदोनी को भारतीय टीम में शामिल किया है। ये पहला मौका है जब दिल्ली के इस बल्लेबाज को सीनियर भारतीय टीम में मौका मिला है। आयुष बदोनी दूसरे वनडे मैच से पहले राजकोट में टीम से जुड़ेंगे।

वाशिंगटन का स्कैन करवाया जाएगा

BCCI ने बताया, "26 साल के सुंदर को पहले वनडे मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय बाईं निचली पसली में तेज दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब उनका आगे स्कैन कराया जाएगा, जिसके बाद BCCI की मेडिकल टीम विशेषज्ञों की राय लेकर आगे का फैसला करेगी।" वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें