Get App

IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 का आगाज आज, जानें फ्री में कहां और कैसे देखें ओपनिंग सेरेमनी

IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। बॉलीवुड सितारों और म्यूजिक आइकन्स की शानदार परफॉर्मेंस से यह शाम यादगार बनेगी। फैंस इसे जियो स्टार नेटवर्क और और जियो हॉटस्टार पर फ्री में लाइव देख सकते हैं। बारिश से कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है, लेकिन रोमांच बना रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2025 पर 3:22 PM
IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 का आगाज आज, जानें फ्री में कहां और कैसे देखें ओपनिंग सेरेमनी
IPL 2025 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी के बाद, डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होगा।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आईपीएल 2025 का शानदार आगाज 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स अपनी दमदार परफॉर्मेंस से रंग जमाएंगे, वहीं क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा। क्रिकेट और मनोरंजन के इस महाकुंभ में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, अरिजीत सिंह और करण औजला अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल – इस ओपनिंग सेरेमनी को फ्री में कैसे देखा जाए? अगर आप इसे मुफ्त में देखना चाहते हैं, तो जियो स्टार नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर इसकी फ्री स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

साथ ही, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। हालांकि, बारिश के चलते कार्यक्रम में बदलाव संभव है। रोमांच से भरपूर इस शाम को देखने के लिए तैयार हो जाइए और अपने पसंदीदा सितारों और क्रिकेटरों का जलवा देखने का आनंद लीजिए।

शाम 6 बजे से शुरू होगा धमाल

आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन शाम 6 बजे से किया जाएगा। इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अपने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से रंग जमाएंगे, जबकि संगीत की दुनिया के सितारे अरिजीत सिंह और करण औजला अपनी जादुई आवाज से समां बांधेंगे। यह पूरा इवेंट ग्लैमर, म्यूजिक और क्रिकेट के रोमांच का शानदार संगम होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें