वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का इंतजार हुआ खत्म, इन दिन भारत से रवाना होंगी दोनों टीमें

1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। वहीं साउथ अफ्रीका का सफर पहले सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड से हारने के बाद खत्म हो गया था। जानकारी के अनुसार, वेस्ट इंडीज के कोच डैरेन सैमी सोमवार रात सिंगापुर के रास्ते रवाना होंगे, जबकि बाकी टीम मंगलवार को चार्टर्ड फ्लाइट से अपने देश लौटेगी

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 11:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीमें मंगलवार को अपने-अपने देश लौटेंगी।

वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीमें मंगलवार को अपने-अपने देश लौटेंगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम कोलकाता से जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होगी। बता दें कि ये दोनों टीमें ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के कारण यात्रा पर लगी पाबंदियों की वजह से टी20 विश्व कप में अप ना अभियान खत्म करने के बाद यहां फंस गई थीं।  इस टी20 वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा।

डैरेन सैमी आज रात होंगे रवाना 

1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। वहीं साउथ अफ्रीका का सफर पहले सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड से हारने के बाद खत्म हो गया था। जानकारी के अनुसार, वेस्ट इंडीज के कोच डैरेन सैमी सोमवार रात सिंगापुर के रास्ते रवाना होंगे, जबकि बाकी टीम मंगलवार को चार्टर्ड फ्लाइट से अपने देश लौटेगी।

वहीं साउथ अफ्रीका की टीम कोलकाता से सीधे जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होगी।


साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी न्यूजीलैंड रवाना 

साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ी केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ पहले ही न्यूज़ीलैंड पहुंच चुके हैं। उन्हें 15 मार्च से शुरू होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए वहां भेजा गया है। वेस्ट एशिया में संकट के कारण एयरस्पेस बंद होने से ट्रैवल प्लान में बदलाव करना पड़ा। वेस्ट इंडीज की टीम 1 मार्च को सुपर-8 मुकाबले में भारत से हारने के बाद से कोलकाता में ही रुकी हुई थी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 4 मार्च को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद शहर से बाहर नहीं जा सकी थी।

इससे पहले क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने गुरुवार को पुष्टि की थी कि खिलाड़ियों को घर वापस भेजने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया जा रहा है। खाड़ी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों के कारण टीम चार दिन से ज्यादा समय तक कोलकाता में फंसी रही। क्रिकेट वेस्ट इंडीज (CWI) के एक बयान के अनुसार, टीम को भारत से वापस भेजने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट का इंतज़ाम किया जा रहा है। यह फैसला CWI, ICC अधिकारियों, टीम मैनेजमेंट के प्रतिनिधि और खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के बीच हुई एक हाई-लेवल बैठक में लिया गया। उम्मीद है कि टीम अगले 24 घंटों के भीतर भारत से रवाना हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।