Prema Rawat: कौन है महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत? 14 बॉल में फिफ्टी ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Who Is Prema Rawat: भारतीय महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत ने 2 नवंबर को महिला T20 क्रिकेट में महज 14 गेंदों पर नाबाद अर्धशतक लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ पुणे में यह शानदार पारी खेली। आइए जानते हैं कौन है प्रेमा रावत

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 2:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रेमा रावत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई ऑलराउंडर हैं

भारत की महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने सोमवार, 2 नवंबर को शानदार बल्लेबाजी करते हुए महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का नया कीर्तिमान बनाया। उनकी इस पारी ने उन्हें नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली खिलाड़ी बना दिया। उत्तराखंड की 24 वर्षीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने पुणे के गहुंजे स्थित MCA क्रिकेट स्टेडियम में सीनियर महिला T20 ट्रॉफी के एक मैच में शानदार बल्लेबाजी की। हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपनी टीम उत्तराखंड के लिए महज 14 गेंदों में नाबाद 50 रन बना दिए। आइए जानते हैं कौन है प्रेमा रावत

अब तक कितने मैच खेली है प्रेमा

प्रेमा अब तक भारत के लिए सात T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। वहीं, सितंबर में महिला एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं प्रेमा रावत ने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी की मदद से उत्तराखंड की टीम ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 187 रन बनाए। इससे पहले महिला T20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड मैरी केली के नाम था।


कौन है प्रेमा रावत

प्रेमा रावत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई ऑलराउंडर हैं। उनका जन्म 12 नवंबर 2001 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के सिमटी बैसाड़ी गांव में हुआ था। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और लेग-ब्रेक स्पिन गेंदबाजी में भी माहिर हैं। प्रेमा घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जबकि महिला प्रीमियर लीग (WPL) में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलती हैं। उन्होंने जून 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला T20 इंटरनेशनल मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था।

फातिमा के नाम है रिकॉर्ड

महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अब भी फातिमा के नाम है। फातिमा ने 15 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में फातिमा के बाद न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, ऑस्ट्रेलिया की फोएबे लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष का नाम आता है। इन तीनों खिलाड़ियों ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

IND vs NZ: भुवी के करियर का आखिरी चैप्टर था न्यूजीलैंड दौरा? इस दिग्गज क्रिकेटर ने कही ये बात

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।