Get App

Jai Moondra: राजस्थान में जन्म...आयरलैंड के लिए डेब्यू, कौन है टीम इंडिया को तहस-नहस करने वाला बॉलर जय मूंदड़ा?

Jai Moondra: आयरलैंड ने टी20 सीरीज में भारत को 2-0 से हराकर पहली बार क्लीन स्वीप किया। आयरलैंड के इस ऐतिहासिक जीत के हीरो भारतीय मूल के जय मूंदड़ा रहे। जय ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी कर भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। आइए जानते हैं कौन है भारत में जन्मे जय मूंदड़ा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 2:56 PM
Jai Moondra: राजस्थान में जन्म...आयरलैंड के लिए डेब्यू, कौन है टीम इंडिया को तहस-नहस करने वाला बॉलर जय मूंदड़ा?
जय मूंदड़ा का जन्म 10 जनवरी 1997 को राजस्थान के टोंक में हुआ था

Jai Moondra: आयरलैंड ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत को 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ आयरलैंड पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने का कारनामा कर दिखाया। आयरलैंड की इस जीत में भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मूंदड़ा ने अहम भूमिका निभाई। अपने डेब्यू मैच में जय मूंदड़ा ने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। वहीं इस शानदार प्रदर्शन के बाद जय मूंदड़ा इस समय पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आइए जानते हैं कौन है भारत में जन्मे जय मूंदड़ा

कौन है जय मूंदड़ा

जय मूंदड़ा का जन्म 10 जनवरी 1997 को राजस्थान के टोंक में हुआ था। साल 2021 में वे इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री करने के लिए आयरलैंड गए, जहां उन्होंने टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी डबलिन में पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने आईटी क्षेत्र में नौकरी भी की और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को भी लगातार जिंदा रखा। बाद में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें पेशेवर क्रिकेट खेलने का मौका मिला। जय मूंदड़ा बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ बाएं हाथ के तेज-मध्यम गेंदबाज भी हैं।

लींस्टर क्रिकेट क्लब से करियर की शुरुआत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें