IPL में बिखेरी थी विराट कोहली की गिल्लियां... अब टीम इंडिया में हुई एंट्री, जानें कौन हैं प्रिंस यादव

Who Is Prince Yadav: दिल्ली और लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। प्रिंस ने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं कौन है प्रिंस यादव

अपडेटेड May 19, 2026 पर 7:10 PM
Story continues below Advertisement
प्रिंस यादव ने आईपीएल 2025 और 2026 में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने शुरुआती 18 मैचों में 19 विकेट हासिल किए

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने होने वाले एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। वहीं बीसीसीआई द्वारा जारी 15 सदस्यीय टीम में इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, पंजाब के पेसर गुरनूर बरार और विदर्भ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कौन है प्रिंस यादव

दिल्ली और लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। प्रिंस ने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें पहली बार टीम इंडिया में मौका दिया है। आइए जानते हैं कौन है तेज गेंदबाज प्रिंस यादव

बीसीसीआई ने लगाया था बैन


दिल्ली के प्रिंस यादव ने अपने शुरुआती दिनों में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला। उन्होंने 17 साल की उम्र तक लेदर बॉल से गेंदबाजी नहीं की थी। टेनिस बॉल क्रिकेट की वजह से उनकी गेंदबाजी में तेज रफ्तार आई और उनकी यॉर्कर गेंद उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई। दिसंबर 2019 में प्रिंस यादव पर उम्र से जुड़े गलत डाक्युमेंट्स देने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दो सीजन का बैन लगाया था। बाद में बैन खत्म होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की। न्यू दिल्ली टाइगर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में 10 मैचों में 13 विकेट लिए और अपनी तेज गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा।

विराट को किया था क्लीन बोल्ड

प्रिंस यादव ने आईपीएल 2025 और 2026 में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने शुरुआती 18 मैचों में 19 विकेट हासिल किए। प्रिंस ने आईपीएल 2025 में लखनऊ के लिए डेब्यू किया था, जहां उन्होंने अपने पहले सीजन में 6 मुकाबलों में 3 विकेट लिए थे। वहीं आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीजन 12 मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं। प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में प्रिंस यादव ने विराट कोहली बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड किया था, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आ गए। बताया जाता है कि इसके लिए उन्होंने विराट से मिली लेंथ से जुड़ी सलाह का भी फायदा उठाया।

अफगानिस्तान वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।