IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने होने वाले एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। वहीं बीसीसीआई द्वारा जारी 15 सदस्यीय टीम में इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, पंजाब के पेसर गुरनूर बरार और विदर्भ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कौन है प्रिंस यादव
