Who is UP cricketer Rohit Yadav: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (8 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 सीरीज के लिए भारत की U-19 टीम में बदलाव का ऐलान किया है। यह बदलाव बंगाल के क्रिकेटर रोहित यादव को उम्र संबंधी कथित हेरफेर के चलते टीम से हटाए जाने के बाद किया गया है। रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे और मल्टी-डे दोनों मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।
