Get App

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 मैच से क्यों बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स? सामने आई ये बड़ी वजह

IND vs SL: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-0 आगे हैं। दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। जानें इसकी वजह

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 11:58 PM
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 मैच से क्यों बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स? सामने आई ये बड़ी वजह
जेमिमा रोड्रिग्स श्रीलंका के खिलाफ चौथा मुकाबला क्यों नहीं खेल रही है

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। अब तक इस सीरीज में कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत की टीम 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं अब दोनों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच भारत की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स प्लेइंग 11 में शामिल नहीं है। आइए जानते हैं जेमिमा रोड्रिग्स श्रीलंका के खिलाफ चौथा मुकाबला क्यों नहीं खेल रही है।

चौथे मुकाबले में टॉस के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि जेमिमा रोड्रिग्स बीमारी के कारण चौथे टी20 मैच में नहीं खेल सकीं। चौथे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिग करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने श्रीलंका के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 221 रन बनाई। श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी कर रही हैं।

चौथा मैच क्यों नहीं खेल रही जेमिमा

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया, "जेमिमा रोड्रिग्स बीमारी की वजह से यह मैच नहीं खेल रही हैं, जबकि क्रांति गौड़ को आराम दिया गया है। उनकी जगह हरलीन देओल और अरुंधति रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है।" हरमनप्रीत ने कहा कि, "ये सीरीज टीम के लिए बेहतरीन मौका है, जहां सभी खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है और उन्हें खुद को साबित करने का मंच मिल रहा है।"

हरमनप्रीत ने आगे कहा, "मुझे सच में खुशी है कि हर कोई आगेरहा है और अपना बेस्ट दे रहा हैइस सीरीज में टीम पहली बार पहले बल्लेबाजी कर रही है, इसलिए किसी तय स्कोर का दबाव नहीं है, बस कोशिश रहेगी कि बोर्ड पर अच्छा टोटल खड़ा किया जाए"

भारत और श्रीलंका की प्लेइंग 11

सब समाचार

+ और भी पढ़ें