अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का अपना तीसरा खिताब जीत लिया। इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया। वहीं इस यादगार जीत के बाद फैंस के मन में सवाल है कि बीसीसीआई विक्ट्री परेड का आयोजन कब करेगा। वहीं फैंस के मन में सवाल है कि बीसीसीआई कब करेगा विक्ट्री परेड का आयोजन। आइए जानते हैं इसके बारे में
भारत की ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद देशभर में फैंस खुशी मना रहे हैं। कई लोग यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया की इस बड़ी जीत का जश्न खिलाड़ियों के साथ खुले बस की परेड के रूप में मनाया जाएगा, जैसा पहले बड़े टूर्नामेंट जीतने के बाद देखा गया है।
बीसीसीआई ने अभी तक नहीं दी कोई जानकारी
बीसीसीआई ने विक्ट्री परेड कब और किस शहर में होगा इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, पहले भी ऐसे बड़े जश्न आयोजित कर चुका मुंबई में हो चुका है ऐसे में विक्ट्री परेड का आयोजन यही होने की संभावना जताई जा रही है। टीम इंडिया का यात्रा कार्यक्रम भी अभी अंतिम रूप में तय नहीं हुआ है। अगर 2024 के जश्न को देखा जाए, तो संभव है कि खिलाड़ी किसी भी सार्वजनिक समारोह से पहले नई दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मुलाकात करें।
कब हुआ था विक्ट्री परेड का आयोजन
भारत ने पहले भी बड़ी जीत के बाद बस परेड से विक्ट्री परेड का आयोजन हुआ है। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान एमएस धोनी और टीम मुंबई में ओपन बस में निकली थी, जहां हजारों फैंस ने उनका स्वागत किया था। इसी तरह 2024 में भी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मुंबई में बस परेड हुई थी, जो वानखेड़े स्टेडियम पर खत्म हुई। उस मौके पर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान भी किया था।
आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन
भारत ने इससे पहले 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर आईसीसी खिताब अपने नाम किया था। पिछले कई सालों में टीम इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप, 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, जबकि 2007, 2024 और अब 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुका है।