IND vs PAK: कोलंबो में भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को तरस रहा पाकिस्तान! मैच में हैंडशेक पर PAK कप्तान के कही ये बात

IND vs PAK: 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मैच खेला जाएगा। पिछले एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था, इसलिए इस बार भी इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। इस पर पाकित्सान के कप्तान सलमान आगा ने क्या कहा

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 4:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पाकिस्तान के कैप्टन सलमान अली आगा ने हैंडशेक पर अपना रिएक्शन दिया है

भारत और पाकिस्तान के बीच का हाई वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं पिछले साल जब एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हुई थी तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं इस मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान की टीम से हाथ मिलाएगी।

वहीं पाकिस्तान के कैप्टन सलमान अली आगा ने हैंडशेक पर अपना रिएक्शन दिया है। पाकिस्तान के कैप्टन सलमान अली आगा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर खेल भावना का सम्मान करेंगे और मैच को पॉजिटिव माहौल में खेलेंगे।

सलमान आगा ने क्या कहा


जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से पूछा गया कि क्या हाथ ना मिलने की परंपरा निभाई जाएगी या नहीं, तो आगा ने कहा, “इस बारे में हम कल देखेंगे।” पाकिस्तान में मैच के बॉयकॉट की शुरुआती मांगों के कारण माहौल पहले ही थोड़ा संवेदनशील बना हुआ है, इसलिए कप्तान किसी नए विवाद में पड़ना नहीं चाहते। उन्होंने साफ किया कि उनकी कोशिश रहेगी कि दोनों टीमें खेल की भावना को बनाए रखें। आगा ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मुकाबला उसी खेल भावना के साथ खेला जाए, जिस भावना के साथ क्रिकेट हमेशा खेला जाता है।”

भारतीय टीम ने एशिया कप में नहीं मिलाया हाथ

पिछले सितंबर में एशिया कप के दौरान भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाड़ियों से पारंपरिक हाथ मिलाने की प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने बताया था कि यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया है। यह हमला पिछले साल अप्रैल में हुआ था। इस कदम को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भारतीय सेना के प्रति सम्मान और एकजुटता दिखाने के रूप में भी देखा गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।