Get App

IND vs PAK: कोलंबो में भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को तरस रहा पाकिस्तान! मैच में हैंडशेक पर PAK कप्तान के कही ये बात

IND vs PAK: 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मैच खेला जाएगा। पिछले एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था, इसलिए इस बार भी इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। इस पर पाकित्सान के कप्तान सलमान आगा ने क्या कहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 4:07 PM
IND vs PAK: कोलंबो में भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को तरस रहा पाकिस्तान! मैच में हैंडशेक पर PAK कप्तान के कही ये बात
पाकिस्तान के कैप्टन सलमान अली आगा ने हैंडशेक पर अपना रिएक्शन दिया है

भारत और पाकिस्तान के बीच का हाई वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं पिछले साल जब एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हुई थी तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं इस मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान की टीम से हाथ मिलाएगी।

वहीं पाकिस्तान के कैप्टन सलमान अली आगा ने हैंडशेक पर अपना रिएक्शन दिया है। पाकिस्तान के कैप्टन सलमान अली आगा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर खेल भावना का सम्मान करेंगे और मैच को पॉजिटिव माहौल में खेलेंगे।

सलमान आगा ने क्या कहा

जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से पूछा गया कि क्या हाथ ना मिलने की परंपरा निभाई जाएगी या नहीं, तो आगा ने कहा, “इस बारे में हम कल देखेंगे।” पाकिस्तान में मैच के बॉयकॉट की शुरुआती मांगों के कारण माहौल पहले ही थोड़ा संवेदनशील बना हुआ है, इसलिए कप्तान किसी नए विवाद में पड़ना नहीं चाहते। उन्होंने साफ किया कि उनकी कोशिश रहेगी कि दोनों टीमें खेल की भावना को बनाए रखें। आगा ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मुकाबला उसी खेल भावना के साथ खेला जाए, जिस भावना के साथ क्रिकेट हमेशा खेला जाता है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें