Mohammed Shami: क्या मोहम्मद शमी की टीम में होगी वापसी? रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में चटकाए 8 विकेट

Mohammed Shami: बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर मोहम्मद शमी ने अपनी तेज गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में शमी ने आठ विकेट लिया है। बता दें मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 2:30 PM
Story continues below Advertisement

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल की ओर से शानदार प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में शमी ने आठ विकेट लिया है। अपने इस दमदार प्रदर्शन से शमी ने एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन लय में हैं और राष्ट्रीय टीम में वापसी की मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। इस मैच में आठ विकेट लेना दिखाता है कि शमी इस सीजन घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर मोहम्मद शमी ने अपनी तेज गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया।

बेहतरीन फॉर्म में हैं शमी

मोहम्मद शमी इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। पिछले महीने सर्विसेज के खिलाफ मैच में उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर सिर्फ 51 रन दिए थे। पूरे रणजी सीजन में अब तक 35 साल के शमी सात मैचों में 38 विकेट ले चुके हैं, जिसमें तीन बार पांच विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन शामिल है। उनका अच्छा खेल सिर्फ टेस्ट प्रारूप तक सीमित नहीं रहा। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने सात मैचों में 15 विकेट लिए। इसके बावजूद उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला।


चैंपियंस ट्रॉफी में आए थे नजर

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। इसके बाद से शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर अपनी वापसी की मजबूत कोशिश कर रहे हैं और चयनकर्ताओं का ध्यान फिर से अपनी ओर खींचने में जुटे हैं। बंगाल ने पहली पारी में सुदीप कुमार घरामी की बेहतरीन 146 रन की पारी की मदद से 328 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद मोहम्मद शमी की अगुआई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और जम्मू-कश्मीर पर लगातार दबाव बनाए रखा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।