भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल की ओर से शानदार प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में शमी ने आठ विकेट लिया है। अपने इस दमदार प्रदर्शन से शमी ने एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन लय में हैं और राष्ट्रीय टीम में वापसी की मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। इस मैच में आठ विकेट लेना दिखाता है कि शमी इस सीजन घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर मोहम्मद शमी ने अपनी तेज गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया।
