भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस इस मुकबाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं ये मुकाबले काफी खास होने वाला है। भारत भले ही ये मुकाबले अपने घर में खेल रही हो लेकिन अफनिस्तान इस सीरीज में मेजबान के तौर पर उतरेगी। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है। वहीं दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश भी अहम रोल निभा सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा दिल्ली का मौसम
बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मैच में मौसम अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में करीब 49 प्रतिशत तक भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में बारिश के कारण मैच कुछ समय के लिए रुक सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगा।
आज कैसा होगा दिल्ली का मौसम
AccuWeather के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में मौसम बदलता हुआ नजर आ सकता है। दिन की शुरुआत कुछ समय के लिए धूप के साथ होगी, लेकिन बाद में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। दोपहर के समय तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और बारिश की संभावना 64 प्रतिशत तक है। शाम को भी बादल बने रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बौछारें हो सकती हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होना है, ऐसे में मौसम पर सभी की नजर रहेगी। रात में बारिश की संभावना 55 प्रतिशत और गरज के साथ बारिश होने की संभावना 33 प्रतिशत बताई गई है।
अफगानिस्तान के पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाज
एशियन गेम्स से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज भारतीय टीम के लिए अच्छी तैयारी साबित हो सकती है। अफगानिस्तान के पास राशिद खान, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ खेलने का अच्छा प्रैक्टिस मिलेगा। इसके अलावा, अफगान टीम के पास फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक जैसे तेज गेंदबाज भी हैं। गुलबदीन नायब और अजमतुल्लाह उमरजई भी गेंद और बल्ले से टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। अगर दिल्ली की पिच गेंदबाजों को मदद देती है, तो अफगानिस्तान के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
भारतीय टीम की प्लेइंग XI को लेकर बल्लेबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजों के चयन पर भी चर्चा हो रही है। टीम में ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने पर जोर है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इसी वजह से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की उम्मीद है। दोनों खिलाड़ी बल्ले और गेंद से टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं।