IND vs SA: अभिषेक शर्मा को रिप्लेस करेंगे संजू सैमसन? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा हिंट

Abhishek Sharma: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में तीन पारियों में बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। इसके बाद उनकी जगह संजू सैमसन को मौका देने की अटकलें लगाई जा रही थीं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का खुलकर सपोर्ट किया है

अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
अभिषेक लगातार शून्य पर आउट होने के कारण टीम में बदलाव की चर्चा भी तेज हो गई थी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर 8 का मुकाबला खेला जाएगा। सुपर 8 मुकाबले की शुरुआत 21 फरवरी से हो रही है। वहीं भारतीय टीम सुपर 8 में अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में तीन पारियों में बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं, जिससे उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे थे। मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का खुलकर समर्थन किया है।

अभिषेक लगातार शून्य पर आउट होने के कारण टीम में बदलाव की चर्चा भी तेज हो गई थी और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका देने की अटकलें लगाई जा रही थीं। कप्तान ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को अभिषेक पर पूरा भरोसा है और उन्हें बाहर करने का कोई इरादा नहीं है।

अभिषेक को लेकर सूर्या ने क्या कहा


शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में बयान दिया। सूर्या ने कहा कि उन्हें अभिषेक की नहीं, बल्कि उनकी चिंता करने वालों की ज्यादा फिक्र है। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा, "मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा की चिंता कर रहे हैं। मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो बाद में उनका सामना करेंगी। उन्होंने पिछले साल सब कुछ किया, अब हमें भी उनका साथ देना चाहिए।"

अहमदाबाद में टॉस कितना जरूरी है इस पर सूर्यकुमार ने कहा, "टॉस को अब ओवररेटेड माना जाता है। अगर आप पहली इनिंग्स में अच्छी बैटिंग करते हैं, तो ओस होने पर भी, आप इस बॉलिंग यूनिट के साथ अच्छा डिफेंड कर पाएंगे।"

वानखेड़े से शुरू किया कैंपेन...

वहीं अहमदाबाद के विकेट को लेकर कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि हम किसी भी तरह की विकेट के हिसाब से ढलने के लिए तैयार हैं। हम अलग-अलग तरह की विकेट पर खेल रहे हैं, जब हमने वानखेड़े से अपना कैंपेन शुरू किया था, तब से लेकर आखिरी गेम तक जो हमने खेला और मुझे लगता है कि विकेट बहुत चैलेंजिंग नहीं थे, लेकिन थोड़े ट्रिकी थे। लेकिन हमने इतना क्रिकेट खेला है कि हम समझ गए हैं कि पावरप्ले के बाद हमें किस तरह की बैटिंग करनी है और फिर गेम को संभालकर खत्म करना है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।