Women's T20 WC Semifinal: भारत बाहर, अब खिताब की जंग में बचीं 4 टीमें...जानें कब और किसके बीच होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 30 जून को लंदन के द ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को इसी मैदान पर मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीम फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 3:55 PM
आइए जानते हैं कब से शुरू होगा सेमीफाइनल का मुकाबला (Photo: T20 World Cup/X)

Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चला है। टी20 वर्ल्ड कप में अब चारों सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला हो गया है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं ग्रुप बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम अपनी अंतिम चार में जगह पक्की की है। सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीम फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा सेमीफाइनल का मुकाबला और कौन सी टीम किस से भिड़ेगी।

कब खेला जाएगा सेमीफाइनल का मुकाबला

महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 30 जून को लंदन के द ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को इसी मैदान पर मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। दोनों मुकाबलों की विजेता टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना पूरा दम लगाएंगी। टी20 वर्ल्ड का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में 5 जुलाई को खेला जाएगा।


वेस्टइंडीज से भिड़ेगी ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम अब महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। सोफी मोलिनक्स की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप स्टेज के सभी पांच मैच जीतकर 10 अंक हासिल किए और ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, वेस्टइंडीज ने पांच मैचों में 6 अंक जुटाकर ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 30 जून को द ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

कब होगा दूसरा सेमीफाइनल

ऑस्ट्रेलिया की तरह मेजबान इंग्लैंड ने भी ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी पांच मुकाबले जीते और ग्रुप बी में पहले स्थान पर रहा। वहीं, साउथ अफ्रीका ने ग्रुप ए में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। टीम को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी, लेकिन इसके बाद लगातार चार जीत दर्ज कर उसने जोरदार वापसी की और अंक तालिका में भारत से आगे निकल गई। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला 2 जुलाई को खेला जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।