WPL 2026: मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बनीं नई हेड कोच

Mumbai Indians: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और दो बार की वर्ल्ड कप विजेता लिसा केइटली 1997 और 2005 में ऑस्ट्रेलिया की वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली विजेता टीम का हिस्सा थीं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अन्य कई प्रमुख ग्लोबल लीगों में कोचिंग का अनुभव है

अपडेटेड Sep 25, 2025 पर 10:40 PM
WPL 2026: मुंबई इंडियंस की महिला टीम WPL के इतिहास में सबसे सफल टीम है

WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के नए सीजन से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। MI ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और दो बार की वर्ल्ड कप विजेता लिसा केइटली को अपनी महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। केइटली 1997 और 2005 में ऑस्ट्रेलिया की वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली विजेता टीम का हिस्सा थीं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अन्य कई प्रमुख ग्लोबल लीगों में कोचिंग का अनुभव है।

मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने 2023 और 2025 में चैंपियनशिप हासिल करते हुए खुद को महिला प्रीमियर लीग में सबसे सफल फ्रैंचाइजी के रूप में स्थापित किया है। उनकी नियुक्ति से MI की महिला टीम को बेहतरीन नेतृत्व और रणनीति मिलेगी।

टीम की प्रमुख नीता अंबानी ने एक बयान में कहा कि हमें मुंबई इंडियंस परिवार में लिसा केइटली का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। महिला क्रिकेट में लिसा ने अपने जुनून से पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनके आगमन से मुंबई इंडियंस में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि हम और भी नई ऊंचाइयों को छूने की अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

वहीं, केइटली ने कहा कि मुंबई इंडियंस में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मुंबई एक ऐसी टीम है जिसने WPL में मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस प्रतिभाशाली समूह के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि हम अपनी सफलता को और आगे बढ़ा सकें। साथ ही मैदान के अंदर और बाहर प्रेरणा देते रहें।

केइटली ने इंग्लैंड की पूर्णकालिक हेड कोच के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश महिला टीमों दोनों को कोचिंग दी हैं। उनके कोचिंग करियर में Women's Big Bash League, The Hundred और the WPL में सफल कार्यकाल शामिल हैं।


उन्होंने हाल ही में द हंड्रेड महिला प्रतियोगिता (The Hundred women's competitio) में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को जीत दिलाई। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने खेल करियर के दौरान केइटली ने 9 टेस्ट मैचों, 82 वनडे इंटरेशनल और 1 टी20 अंतर्राष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया।

ये भी पढ़ें- IND PAK मैच के बाद पहलगाम वाले बयान को लेकर सूर्यकुमार यादव की बढ़ी मुश्किलें: रिपोर्ट

केइटली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 टेस्ट मैच भी खेले थे। इसकी 14 पारियों में 27 की औसत से 378 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस की महिला टीम WPL के इतिहास में सबसे सफल टीम है। MI ने 3 सीजन में 2 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। टीम ने 2023 में उद्घाटन सीजन और फिर 2025 में ये टूर्नामेंट अपने नाम किया था। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।