Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey NOVEMBER 27, 2025 / 9:13 PM IST

WPL Auction 2026: WPL के मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों की खुली किस्मत, लगी करोड़ों की बोली

WPL Auction 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा सबसे मंहगी खिलाड़ी बनी वहीं एलिसा हीली अनसोल्ड रही। यूपी वॉरियर्स ने शिखा पांडे को 2.4 करोड़ में खरीदा है

WPL Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन आज नई दिल्ली में हुआ। इस बार के मेगा ऑक्शन में फेंचाईजी ने जमकर बोली लगाई है।  दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ में यूपी वारियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। ऑक्शन में दीप्ति सबसे मंहगी रही। वहीं शिखा पांडे को यूपी वॉरियर्स को 2.4 करोड़ में खरीदा। श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। इस बार के ऑ

WPL Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया
WPL Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया
NOVEMBER 27, 2025 / 9:12 PM IST

WPL Auction 2026 Live: खत्म हुआ ऑक्शन

WPL 2026 का ऑक्शन खत्म हो चुका है, जिसमें 277 खिलाड़ियों में से 67 को टीमों ने खरीदा है। दीप्ति शर्मा नीलामी की सबसे बड़ी बोली वाली खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। उनके अलावा श्री चरणी और लॉरा वोल्वार्ड्ट को भी टीमों ने अच्छी रकम देकर चुना।

    NOVEMBER 27, 2025 / 8:51 PM IST

    WPL Auction 2026 Live: गुजरात में शामिल हुईं आयुषी

    महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में आयुषी सोनी को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा है।

      NOVEMBER 27, 2025 / 8:49 PM IST

      WPL Auction 2026 Live: प्रतिका को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

      महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में जी तृषा को उनकी बेस प्राइज 10 लाख में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है। प्रत्युषा कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 लाख में खरीदा है। मिली इलिंगवर्थ को 10 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। प्रतिका रावल को यूपी वॉरियर्स को 50 लाख में खरीदा है।

        NOVEMBER 27, 2025 / 8:23 PM IST

        WPL Auction 2026 Live: मुंबई में शामिल हुईं नल्ला रेड्डी

        महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में नल्ला रेड्डी को उनकी बेस प्राइज 10 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है।

          NOVEMBER 27, 2025 / 8:21 PM IST

          WPL Auction 2026 Live: किस टीम में शामिल हुए कौन से खिलाड़ी

          महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में क्लोई ट्रयॉन को 30 लाख में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है। यास्तिका भाटिया को गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। त्रिवेणी वशिष्ठ को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा है। सुमन मीणा को यूपी ने 10 लाख में खरीदा है।

            NOVEMBER 27, 2025 / 8:18 PM IST

            WPL Auction 2026 Live: पूनम खेमनार को मुंबई ने खरीदा

            पूनम खेमनार को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख में खरीदा है। शिवानी सिंह को गुजरात जायंट्स ने 10 लाख में खरीदा है। एलिस कैप्सी अनसोल्ड रही। तारा नॉरिस को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइज में खरीदा है।

              NOVEMBER 27, 2025 / 8:10 PM IST

              WPL Auction 2026 Live: अनसोल्ड रही प्रतिका रावल

              महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में भारत की खिलाड़ी प्रतिका रावल अनसोल्ड रही। प्रतिका रावल की बेस प्राइज 50 लाख था।

                NOVEMBER 27, 2025 / 8:09 PM IST

                WPL Auction 2026 Live: नंदनी शर्मा दिल्ली में

                महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में नंदनी शर्मा को उनकी बेस प्राइज 20 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। किम गार्थ को गुजरात जायंट्स ने 50 लाख में खरीदा है।

                  NOVEMBER 27, 2025 / 8:07 PM IST

                  WPL Auction 2026 Live: शिप्रा गिरी यूपी में

                  महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में अलाना किंग, वृंदा दिनेश, हुमायरा काजी और जिंतिमनी कलीता अनसोल्ड रही। शिप्रा गिरी को यूपी वॉरियर्स ने उनकी बेस प्राइज 10 लाख में खरीदा है। ममता माडीवाला को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा है। हैप्पी कुमारी को 10 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा है।

                    NOVEMBER 27, 2025 / 8:02 PM IST

                    WPL Auction 2026 Live: ग्रेस हैरिस को आरसीबी ने 75 लाख में खरीदा

                    महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में ग्रेस हैरिस का बेस प्राइज 30 लाख था। ग्रेस हैरिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 75 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है।

                      NOVEMBER 27, 2025 / 7:51 PM IST

                      WPL Auction 2026 Live: दीप्ति अबतक सबसे मंहगी रही

                      महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन आज नई दिल्ली में हो रहा है। दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। दीप्ति इस सीज में अबतक सबसे महंगी खिलाड़ी है। वहीं रेणुका गुजरात जायंट्स की टीम में शामिल हुई है। श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।

                        NOVEMBER 27, 2025 / 7:21 PM IST

                        WPL Auction 2026 Live: निकोला कैरी मुंबई इंडियंस में

                        निकोला कैरी को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है। महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।

                          NOVEMBER 27, 2025 / 7:16 PM IST

                          WPL Auction 2026 Live: गुजरात में गईं अनुष्का

                          महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में अनुष्का शर्मा की बेस प्राइज 10 लाख थी। गुजरात जायंट्स ने अनुष्का शर्मा को 45 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है।

                            NOVEMBER 27, 2025 / 7:14 PM IST

                            WPL Auction 2026 Live: जॉजिया को गुजरात ने 1 करोड़ में खरीदा

                            महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में राहिला फिरदौस को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है। सहाना पवार अनसोल्ड रही। कनिका आहूजा को 30 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा है। तनुजा कंवर को भी गुजरात जायंट्स ने 45 लाख में खरीदा है। जॉजिया वेयरहम को भी गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ में खरीदा है।

                              NOVEMBER 27, 2025 / 7:03 PM IST

                              WPL Auction 2026 Live: मुंबई में शामिल हुईं सजीवन सजना

                              सजीवन सजना को मुंबई इंडियंस ने 75 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है। पूजा वस्त्रकर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 85 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।

                                NOVEMBER 27, 2025 / 6:58 PM IST

                                WPL Auction 2026 Live: शिखा पांडे को यूपी वॉरियर्स को 2.40 करोड़ में खरीदा

                                काशवी गौतम का बेस प्राइज 30 लाख था। काशवी गौतम को गुजरात जायंट्स ने 65 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है। शिखा पांडे को यूपी वॉरियर्स को 2.40 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। अंरुधति रेड्डी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 75 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है।

                                  NOVEMBER 27, 2025 / 6:50 PM IST

                                  WPL Auction 2026 Live: डिएंड्रा डॉटिन को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

                                  महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में स्नेहा दीप्ति, मोना मेश्राम और प्रिया पुनिया अनसोल्ड रही। ये मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। डिएंड्रा डॉटिन की बेस प्राइज 50 लाख थी, यूपी वॉरियर्स ने 80 लाख में इनको अपनी टीम में शामिल किया है।

                                    NOVEMBER 27, 2025 / 6:01 PM IST

                                    WPL Auction 2026 Live: अनसोल्ड रहे ये खिलाड़ी

                                    महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर प्रकाशिका नाईक, भारती रावल, प्रियंका कौशल, परुनिका सिसोदिया और जाग्रवी पवार अनसोल्ड रही है।

                                      NOVEMBER 27, 2025 / 5:54 PM IST

                                      WPL Auction 2026 Live: अनकैप्ड प्लेयर रहे अनसोल्ड

                                      महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में अनकैप्ड विकेटकीपर शिप्रा गिरी,ममता माडीवाला, प्रत्युषा कुमार, नंदिनी कश्यप और खुशी भाटिया अनसोल्ड रही। अनकैप्ड फास्ट बॉलर में हैप्पी कुमारी और नंदनी शर्मा अनसोल्ड रही।

                                        NOVEMBER 27, 2025 / 5:50 PM IST

                                        WPL Auction 2026 Live: प्रेमा यादव आरसीबी में शामिल

                                        अनकैप्ड प्लेयर प्रेमा यादव को 20 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया है। अमनदीप कौर, जिंतिमनी कलीता, एस यशश्री और जी तृषा अनसोल्ड रही।

                                          NOVEMBER 27, 2025 / 5:46 PM IST

                                          WPL Auction 2026 Live: मुंबई में शामिल हुईं संस्कृति गुप्ता

                                          महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में अनकैप्ड आलराउंडर प्लेयर पर बोली लगाई गई। हुमायरा काजी अनसोल्ड रही। संस्कृति गुप्ता को 20 लाख में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है।

                                            NOVEMBER 27, 2025 / 5:43 PM IST

                                            WPL Auction 2026 Live: दिया यादव को कैपिटल्स ने खरीदा

                                            अनकैप्ड प्लेयर दिशा कसा, सानिया चालके और आरुषि गोयल अनसोल्ड रही। वहीं दिया यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है।

                                              NOVEMBER 27, 2025 / 5:40 PM IST

                                              WPL Auction 2026 Live: अनसोल्ड रहे ये खिलाड़ी

                                              महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर पर बोली लगाई गई। प्रणवी चंद्रा की बेस प्राइज 10 लाख थी। प्रणवी चंद्रा अनसोल्ड रही। डेविना पेरिन भी अनसोल्ड रही। वृंदा दिनेश की बेस प्राइज 10 लाख थी। वृंदा अनसोल्ड रही।

                                                NOVEMBER 27, 2025 / 5:23 PM IST

                                                WPL Auction 2026 Live: यूपी वॉरियर्स में गईं आशा शोभना

                                                महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में अमांडा-जेड वेलिंगटन, अलाना किंग और साइका इशाक अनसोल्ड रही। आशा शोभना की बेस प्राइज 30 लाख थी। यूपी वॉरियर्स ने आशा शोभना को 1.10 करोड़ में खरीदा है।

                                                  NOVEMBER 27, 2025 / 5:18 PM IST

                                                  WPL Auction 2026 Live: तितास साधु को गुजरात ने खरीदा

                                                  मेगा ऑक्शन में तितास साधु की बेस प्राइज 50 लाख थी। तितास साधु को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख खरीदा है। प्रिया मिक्षा अनसोल्ड रही। लिंसी स्मिथ को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा है।

                                                    NOVEMBER 27, 2025 / 5:13 PM IST

                                                    WPL Auction 2026 Live: क्रांती गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

                                                    मेगा ऑक्शन में क्रांती गौड़ की बेस प्राइज 50 लाख थी। क्रांती गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने RTM कार्ड के जरिए उनके बेस प्राइज पर रिटेन किया है। शबनिम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 60 लाख खरीदा है।

                                                      NOVEMBER 27, 2025 / 5:10 PM IST

                                                      WPL Auction 2026 Live: लॉरेन बेल आरसीबी में गईं

                                                      मेगा ऑक्शन में लॉरेन बेल की बेस प्राइज 30 लाख थी। लॉरेन बेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 90 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। डार्सी ब्राउन की बेस प्राइज 30 लाख थी, डार्सी ब्राउन अनसोल्ड रही।

                                                        NOVEMBER 27, 2025 / 5:07 PM IST

                                                        WPL Auction 2026 Live: उमा छेत्री रहीं अनसोल्ड

                                                        महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में इजी गेज और एमी जोन्स अनसोल्ड रही। लिजेल ली की बेस प्राइज 30 लाख थी। दिल्ली ने ली को उनके बेस प्राइज पर खरीदकर टीम में शामिल किया है। उमा छेत्री की बेस प्राइज 50 लाख था, किसी ने भी इन पर बोली नहीं लगाई। उमा छेत्री अनसोल्ड रही।

                                                          NOVEMBER 27, 2025 / 4:44 PM IST

                                                          WPL Auction 2026 Live: दिल्ली में गईं स्नेह राणा

                                                          नदीन डी क्लर्क की 30 लाख की बेस प्राइज थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इनको 65 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है। स्नेह राणा की बेस प्राइज 30 लाख थी। दिल्ली कैपिटल्स ने स्नेह राणा को 50 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है। भारत की खिलाड़ी राधा यादव की बेस प्राइज 30 लाख थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राधा को 65 लाख में खरीदा है। हरलीन देयोल की बेस प्राइज 50 लाख थी। यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख में खरीदकर टीम में शामिल किया है।

                                                            NOVEMBER 27, 2025 / 4:40 PM IST

                                                            WPL Auction 2026 Live: दिल्ली में गईं श्री चरणी

                                                            महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में भारत की श्री चरणी की बेस प्राइज 30 लाख थी। श्री चरणी को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरयर्स के बीच काफी बोली लगाई गई। दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर 1.30 करोड़ में श्री चरणी को टीम में शामिल किया है।

                                                              NOVEMBER 27, 2025 / 4:34 PM IST

                                                              WPL Auction 2026 Live: ग्रेस हैरिस रही अनसोल्ड, शनेल हेनरी दिल्ली में

                                                              महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउडर ग्रेस हैरिस की बेस प्राइज 30 लाख थी। ग्रेस हैरिस अनसोल्ड रही। इसके बाद शनेल हेनरी पर बोली लगाई गई। इनका बेस प्राइज 30 लाख था। शनेल हेनरी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।

                                                                NOVEMBER 27, 2025 / 4:26 PM IST

                                                                WPL Auction 2026 Live: यूपी वॉरियर्स में गई फीबी लिचफील्ड

                                                                महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में फीबी लिचफील्ड की बेस प्राइज 50 लाख थी। यूपी वॉरियर्स ने 1.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया गया है। जॉर्जिया वॉल को आरसीबी ने उनकी 60 लाख में खरीदा है। वहीं किरन नवगिरे को यूपी वॉरियर्स ने 60 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है।

                                                                  NOVEMBER 27, 2025 / 4:23 PM IST

                                                                  WPL Auction 2026 Live: गुजरात ने भारती फूलमाली को किया रिटेन

                                                                  महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में भारती फूलमाली की बेस प्राइज 30 लाख थी। RTM कार्ड का इस्तेमाल करके गुजरात जायंट्स ने इनको वापस रिटेन किया। गुजरात जायंट्स ने 70 लाख में खरीदा। ताजमिन ब्रिट्स अनसोल्ड रही।

                                                                    NOVEMBER 27, 2025 / 4:17 PM IST

                                                                    WPL Auction 2026 Live: सबिनेनी मेघना रही अनसोल्ड

                                                                    महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन आज नई दिल्ली में हो रहा है। मेगा ऑक्शन में सबिनेनी मेघना की बेस प्राइज 30 लाख थी, किसी भी फ्रैंचाइजी ने इन पर बोली नहीं लगाई। सबिनेनी मेघना अनसोल्ड रही।

                                                                      NOVEMBER 27, 2025 / 4:13 PM IST

                                                                      WPL Auction 2026 Live: अब तक कौन कितने में बिका

                                                                      यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को रिटेन कर लिया है। यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। वहीं टीम इंडिया की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को गुजरात जायंट्स ने 60 लाख में खरीदा है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को यूपी वॉरियर्स ने 1.90 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। एमेली कर्र को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है

                                                                        NOVEMBER 27, 2025 / 4:06 PM IST

                                                                        WPL Auction 2026 Live: दिल्ली में गई लॉरा वोल्वार्ड्ट

                                                                        लॉरा वोल्वार्ड्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन आज नई दिल्ली में हो रहा है।

                                                                          NOVEMBER 27, 2025 / 4:02 PM IST

                                                                          WPL Auction 2026 Live: रेणुका गुजरात में हुई शामिल

                                                                          भारत की रेणुका ठाकुर को गुजरात जायंट्स ने 60 लाख में खरीदा है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को यूपी वॉरियर्स ने 1.90 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।

                                                                            NOVEMBER 27, 2025 / 3:54 PM IST

                                                                            WPL Auction 2026 Live: यूपी वॉरियर्स में गईं दीप्ती शर्मा

                                                                            भारत की स्टार प्लेयर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।  अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है

                                                                              NOVEMBER 27, 2025 / 3:49 PM IST

                                                                              WPL Auction 2026 Live: सोफी को गुजरात ने 2 करोड़ में खरीदा

                                                                              महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन आज नई दिल्ली में हो रहा है। मेगा ऑक्शन में सोफी डिवाइन पर गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 2 करोड़ की बोली लगाकर टीमे में शामिल किया गया है।

                                                                                NOVEMBER 27, 2025 / 3:40 PM IST

                                                                                WPL Auction 2026 Live: अनसोल्ड रही एलिसा हिली

                                                                                महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन आज नई दिल्ली में हो रहा है। मेगा ऑक्शन में सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली के नाम पर बोली लगाई गई। महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में एलिसा हिली अनसोल्ड रही।

                                                                                  NOVEMBER 27, 2025 / 3:37 PM IST

                                                                                  WPL Auction 2026 Live: शुरू हुआ ऑक्शन

                                                                                  महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन आज नई दिल्ली में शुरू हो गया है। सभी पांच फैंचाइजी कुल 277 प्लेयर्स के नामों पर बोली लगाई जा रही है। इनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं।

                                                                                    NOVEMBER 27, 2025 / 3:30 PM IST

                                                                                    WPL Auction 2026 Live: क्या है RTM कार्ड का नियम

                                                                                    WPL ऑक्शन में इस बार पहली बार RTM कार्ड का उपयोग किया जाएगा। इस नियम के तहत, यदि किसी टीम ने किसी खिलाड़ी को रिलीज किया है और ऑक्शन में उस पर दूसरी फ्रेंचाइजी बोली लगाती है, तो पहली टीम उसी कीमत पर उस खिलाड़ी को वापस अपनी स्क्वॉड में शामिल कर सकती है।

                                                                                      NOVEMBER 27, 2025 / 3:24 PM IST

                                                                                      WPL Auction 2026 Live: कुछ ही देर में शुरू होगा ऑक्शन

                                                                                      कुछ ही देर में विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन की शुरुआत होगी। इस बार कुल 277 प्लेयर्स के नामों पर बोली लगाई जाएगी। इसमें भारत के 194 खिलाड़ी और 83 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं।

                                                                                        NOVEMBER 27, 2025 / 3:19 PM IST

                                                                                        WPL Auction 2026 Live: इन पर लग सकती है बड़ी बोली

                                                                                        भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली दिप्ती शर्मा पर आज सबसे बड़ी बोली लग सकती है। वनडे वर्ल्ड कप में दीप्ति ने कमाल का प्रदर्शन किया था। रेणुका सिंह और श्री चरणी पर भी बड़ी बोली लग सकती है।

                                                                                          NOVEMBER 27, 2025 / 3:10 PM IST

                                                                                          WPL Auction 2026 Live: कितने खिलाड़ियों की स्क्वॉड बना सकती है फ्रेंचाइजी

                                                                                          इस बार के मेगा ऑक्शन में 194 भारतीय और 83 विदेशी क्रिकेटर समेत कुल 277 प्लेयर्स के नामों पर बोली लगाई जाएगी। सभी टीमों के पास कुल 73 खिलाड़ियों को खरीदने का मौका होगा, जिसमें 23 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। हर फ्रेंचाइजी 15 से 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बना सकती है।

                                                                                            NOVEMBER 27, 2025 / 3:06 PM IST

                                                                                            WPL Auction 2026 Live: एमआई के पर्स में है इतने करोड़

                                                                                            मुंबई इंडियंस के पास इस ऑक्शन में 5.75 करोड़ रुपये का बजट बाकी है। टीम में 13 खिलाड़ियों के लिए जगह खाली है, जिनमें से 5 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किया गया हैं।

                                                                                              NOVEMBER 27, 2025 / 3:03 PM IST

                                                                                              WPL Auction 2026 Live: आरसीबी में कितने स्लॉट खाली

                                                                                              रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास नीलामी के लिए 6.15 करोड़ रुपये का पर्स में पैसे बचे हैं। टीम में 14 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 6 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं।

                                                                                                NOVEMBER 27, 2025 / 2:59 PM IST

                                                                                                WPL Auction 2026 Live: गुजरात जायंट्स के पर्स में कितने पैसे

                                                                                                गुजरात जायंट्स के पास इस ऑक्शन में खर्च करने के लिए 9 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है। टीम में 16 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें से 5 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए तय किए गए हैं।

                                                                                                  NOVEMBER 27, 2025 / 2:54 PM IST

                                                                                                  WPL Auction 2026 Live: दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में कितने पैसे

                                                                                                  दिल्ली कैपिटल्स के पास नीलामी में खर्च करने के लिए 5.70 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। टीम के पास कुल 13 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 5 जगहें विदेशी खिलाड़ियों के लिए रखी गई हैं।

                                                                                                    NOVEMBER 27, 2025 / 2:47 PM IST

                                                                                                    WPL Auction 2026 Live: यूपी वॉरियर्स के पर्स में कितने पैसे

                                                                                                    यूपी वॉरियर्स के पास इस ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 14.50 करोड़ रुपये का बजट बचा है। टीम के पास अभी 17 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 7 विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं।

                                                                                                      NOVEMBER 27, 2025 / 2:39 PM IST

                                                                                                      WPL Auction 2026 Live: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन

                                                                                                      मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी

                                                                                                      रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल

                                                                                                      दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मारिजाने कैप, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद

                                                                                                      UP वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत

                                                                                                      गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी

                                                                                                        NOVEMBER 27, 2025 / 2:32 PM IST

                                                                                                        WPL 2026 Auction Live: कहां पर देखें ऑक्शन

                                                                                                        विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन देखने के लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।

                                                                                                          NOVEMBER 27, 2025 / 2:31 PM IST

                                                                                                          WPL 2026 Auction Live: कब शुरू होगा ऑक्शन

                                                                                                          महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन का आयोजन 27 नवंबर को नई दिल्ली में किया जाएगा। खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। इस बार कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है।

                                                                                                            NOVEMBER 27, 2025 / 2:30 PM IST

                                                                                                            WPL 2026 Auction Live: कौन-कौन है ऑक्शन में शामिल

                                                                                                            महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, अमेलिया केर, सोफी एक्लेस्टोन, एलिसा हीली, श्री चरणी मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट जैसी स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

                                                                                                              NOVEMBER 27, 2025 / 2:29 PM IST

                                                                                                              WPL 2026 Auction Live: कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

                                                                                                              महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में इस बार कुल 277 प्लेयर्स के नामों पर बोली लगाई जाएगी। इनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं।

                                                                                                                NOVEMBER 27, 2025 / 2:29 PM IST

                                                                                                                नमस्कार

                                                                                                                मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।