WPL Auction 2026 Live Streaming: आज दिल्ली में लगेगी 73 स्लॉट के लिए 277 खिलाड़ियों पर बोली, जानिए कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

WPL Auction 2026: WPL 2026 की नीलामी सूची में 73 खाली स्थानों के लिए कुल 277 प्लेयर्स पर बोली लगाई जाएगी। इस सूची में 194 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 52 कैप्ड और 142 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जो 50 उपलब्ध स्लॉट के लिए बोली में शामिल होंगे

अपडेटेड Nov 27, 2025 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
WPL Auction 2026 Live: नीलामी में जिन बड़े नामों पर बोली लगने की उम्मीद है, उनमें हाल ही में विश्व कप विजेता बनीं खिलाड़ी और कुछ शीर्ष विदेशी सुपरस्टार शामिल हैं

WPL Auction 2026 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए पहली मेगा नीलामी आज, 27 नवंबर को नई दिल्ली में होने जा रही है। इस महीने की शुरुआत में टीमों द्वारा रिटेन किए गए और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की घोषणा के बाद यह नीलामी हो रही है। TATA महिला प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी सूची में 73 खाली स्थानों के लिए कुल 277 प्लेयर्स पर बोली लगाई जाएगी। इस सूची में 194 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 52 कैप्ड और 142 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जो 50 उपलब्ध स्लॉट के लिए बोली में शामिल होंगे। इसके साथ ही 66 विदेशी कैप्ड खिलाड़ी और 17 विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ी शेष 23 विदेशी स्लॉट पर कब्जा करने की दौड़ में हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी पूरी डिटेल्स।

नीलामी में शामिल होने वाले प्रमुख नाम

नीलामी में जिन बड़े नामों पर बोली लगने की उम्मीद है, उनमें हाल ही में विश्व कप विजेता बनीं खिलाड़ी और कुछ शीर्ष विदेशी सुपरस्टार शामिल हैं। मार्की सेट में ये खिलाड़ी शामिल होंगे:


भारतीय: दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह

विदेशी: सोफी डिवाइन, अमेलिया केर, सोफी एक्लेस्टोन, एलिसा हीली, मेग लैनिंग, और लॉरा वोलवार्ड्ट।

अन्य प्रमुख खिलाड़ी: क्रांति गौड़ और श्री चरानी।

टीमों के पास कितना है बैलेंस और बचे हुए स्लॉट

WPL मेगा नीलामी 2026 से पहले विभिन्न टीमों के पास शेष पर्स राशि और उन्हें भरने के लिए बचे हुए स्लॉट्स का विवरण दिया गया है:

दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मैरिजेन कप्प, निकी प्रसाद।

शेष पर्स: ₹5.70 करोड़।

बचे हुए स्लॉट: 13 (जिनमें 5 विदेशी स्लॉट शामिल हैं)।

मुंबई इंडियंस

रिटेन किए गए खिलाड़ी: नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनि।

शेष पर्स: ₹5.75 करोड़।

बचे हुए स्लॉट: 13 (जिनमें 5 विदेशी स्लॉट शामिल हैं)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयांका पाटिल।

शेष पर्स: ₹6.15 करोड़।

बचे हुए स्लॉट: 14 (जिनमें 6 विदेशी स्लॉट शामिल हैं)।

यूपी वॉरियर्ज

रिटेन किए गए खिलाड़ी: श्वेता सहरावत।

शेष पर्स: ₹14.50 करोड़।

बचे हुए स्लॉट: 17 (जिनमें 7 विदेशी स्लॉट शामिल हैं)। इनके पास सबसे अधिक पर्स और स्लॉट हैं।

गुजरात जायंट्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एशले गार्डनर, बेथ मूनी।

शेष पर्स: ₹9.00 करोड़।

बचे हुए स्लॉट: 16 (जिनमें 5 विदेशी स्लॉट शामिल हैं)।

कहा देख सकते हैं WPL की लाइव नीलामी

महिला खिलाड़ियों की नीलामी आज नई दिल्ली में होनी है। कार्यक्रम दोपहर 3:30 से शुरू होगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसका ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

यहां देखिए लाइव ऑक्शन: WPL Mega Auction 2026 Live: शुरू हुआ विमेंस प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन, 277 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।