रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने शादी कर ली है। खबरों के मुताबिक क्रिकेटर यश दयाल ने पिछले महीने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। ये शादी 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक निजी समारोह में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी लोग और कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे। यश दयाल की शादी की खबर सामने आने के बाद से फैंस और क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है।
