Get App

यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा की बढ़ी मुश्किलें, Dope Test नहीं देने पर NADA ने भेजा नोटिस

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को डोप टेस्ट से जुड़े मामले में नाडा ने नोटिस भेजा है। यशस्वी जायसवाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं, जबकि शेफाली वर्मा हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे से भारतीय महिला टीम के साथ व्हाइट-बॉल सीरीज खेलकर लौटी हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 09, 2026 पर 3:45 PM
यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा की बढ़ी मुश्किलें, Dope Test नहीं देने पर NADA ने भेजा नोटिस
आरटीपी नियमों के तहत खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन की जानकारी समय-समय पर एंटी-डोपिंग एजेंसी को देनी होती है

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने दोनों खिलाड़ियों को नोटिस भेजा है। दोनों खिलाड़ियों पर एंटी-डोपिंग नियमों के तहत अपनी लोकेशन की सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगा है। यह उनकी पहली ऐसी गलती बताई जा रही है। PTI के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी, जो नाडा के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल का हिस्सा हैं, डोप टेस्ट में शामिल नहीं होने का सही कारण नहीं बता पाए। इसके बाद एजेंसी ने उन्हें फॉर्मल नोटिस जारी कर दिया।

पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "संबंधित खिलाड़ियों को नोटिस भेज दिए गए हैं और इसकी जानकारी बीसीसीआई और आईसीसी को भी दे दी गई है।" वहीं नाडा ने मामले कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

बीसीसीआई ने क्या कहा

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, "हां, हमें नाडा की तरफ से मिस्ड टेस्ट को लेकर जानकारी मिली है। हम खिलाड़ियों से बात करेंगे कि ऐसा कैसे हुआ और आगे ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अब क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा भी बन चुका है, इसलिए सभी नियमों और प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन करना बेहद जरूरी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें