T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप बी में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पल्लेकल में खेला जाना था। बारिश की वजह से जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच में टॉस भी नहीं हो पाया और फिर मैच को रद्द कर दिया गया। वहीं मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए हैं। मैच रद्द होने की वजह से जिम्बाब्वे के कुल 5 अंक हो गए और वह सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
वहीं मैच रद्द होने की वजह से 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को काफी नुकसान हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
बारिश का वजह से रद्द हुआ मुकाबला
जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप बी मुकाबला 17 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका में दोपहर 3 बजे शुरू होना था। हालांकि लगातार बारिश के कारण मैच शुरू ही नहीं हो सका और टॉस भी नहीं कराया जा सका। मुकाबला रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे के खाते में कुल 5 अंक हो गए, जिससे उसने श्रीलंका के साथ सुपर 8 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब जिम्बाब्वे के खाते में कुल 5 अंक हो चुके हैं, जिसके साथ उसने सुपर 8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस तरह वह श्रीलंका के साथ अगले दौर में पहुंचने वाली टीमों में शामिल हो गया है।
ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद खत्म
16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा। टीम को उम्मीद थी कि जिम्बाब्वे अपने बचे हुए मुकाबले हार जाएगा और वह खुद अपना अंतिम मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बना लेगी। लेकिन बारिश के कारण आए नतीजे के बाद उसकी संभावनाएं खत्म हो गईं और ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर होना पड़ा।
सुपर 8 में पहुंचने के बाद जिम्बाब्वे को ग्रुप 1 में रखा गया है, जहां उसे भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों का सामना करना होगा। जिम्बाब्वे अब सुपर 8 के ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया की जगह शामिल हो गया है। इसी क्रम में उसका अगला बड़ा मुकाबला भारत के खिलाफ होगा। यह मैच 26 फरवरी 2026, गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और मुकाबला शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।