ZIM vs WI Live Streaming: सुपर-8 में आज जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, मुकाबले पर भारत की भी होगी नजर, जानें कहां पर देखें लाइव एक्शन

ZIM vs WI Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज़ का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के बीच का मुकाबला

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 3:55 PM
ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे पूरे तौर पर आत्मविश्वास से भरी हुई है

ZIM vs WI Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज का मुकाबला में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप स्टेज के सारे मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। जिम्बाब्वे, वेस्ट इंडीज को भारत और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप 1 में रखा गया है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के बीच का मुकाबला

जिम्बाब्वे से भिड़ेगी वेस्ट इंडीज

ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर वेस्ट इंडीज आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है, जबकि जिम्बाब्वे भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाकर मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है। वेस्ट इंडीज के लिए जिम्बाब्वे को हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। जिम्बाब्वे ने सुपर-8 तक पहुंचने से पहले ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराया है। इसलिए वेस्ट इंडीज को इस मैच में पूरी तैयारी के साथ उतरना होगा, क्योंकि जिम्बाब्वे अब तक शानदार खेल दिखा चुका है।


कब शुरू होगा जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज का मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के बीच मुकाबला 23 फरवरी, सोमवार को खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार ये मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मैच से करीब आधा घंटा पहले कराया जाएगा।

कहां खेला जाएगा जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज का मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज़ के बीच होने वाला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मैदान पर दोनों टीमें सुपर-8 चरण में अहम भिड़ंत के लिए उतरेंगी।

कहां पर देखे जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज का मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जो दर्शक मोबाइल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच देखना चाहते हैं, वे इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे।

भारत की भी होगी निगाहें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में दूसरे दिन के मैचों ने पॉइंट्स टेबल का हाल बदल दिया है। पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका को मात दी है। वहीं इसके बाद साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया, जिससे ग्रुप 1 का पॉइंट्स टेबल और रोमांचक हो गया है। अब इसी ग्रुप में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज का मुकाबला आज होगा, इस मैच पर भारत की भी निगाहें हैं। भारत की हार से उसका नेट रन रेट भी काफी गिर गया है। अभी साउथ अफ्रीका पहले स्थान पर है और भारत नीचे खिसक गया है। आने वाला मैच ग्रुप की स्थिति फिर बदल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।