Aarini Lahoty: शतरंज की दुनिया में भारत की युवा प्रतिभाओं का जलवा लगातार जारी है। इसी कड़ी में 5 साल की आरिनी लाहोटी ने गुरुवार को एक नया इतिहास रच दिया है। वह देश की सबसे कम उम्र की FIDE-रेटेड महिला चेस प्लेयर बन गई हैं। 19/09/2019 को जन्मीं और दिल्ली की रहने वाली आरिणी ने यह रिकॉर्ड बनाकर, पिछले रिकॉर्ड धारक उध्रिति भट्टाचार्य को पीछे छोड़ दिया है। आरिनी की वर्तमान FIDE रेटिंग 1553 है, जो उनकी उम्र को देखते हुए बेहद जबरदस्त है।
