हॉकी इंडिया ने एफआईएच वर्ल्ड कप से पहले पुरुष और महिला हॉकी टीमों की नई जर्सी लॉन्च किया है। जर्सी के लॉन्च होने के बाद से ही इसके कलर को लेकर काफी विवाद हो रहा है। हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी का कलर भगवा यानी सैफ्रॉन है। वहीं इस बार टीम पारंपरिक नीली जर्सी की जगह भगवा रंग की जर्सी में मैदान पर नजर आएंगी। नई जर्सी सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। पूर्व कप्तान वीरेन रस्किन्हा ने पारंपरिक नीली जर्सी की जगह नया रंग अपनाने के फैसले पर सवाल उठाए।
