भारत की ओलंपिक पदक विजेता और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरी कॉम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मैरी कॉम इस समय अपनी खेल नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। फेमस बॉक्सर मैरी कॉम अपने पूर्व पति ओनलर पर कई आरोप लगाए थे। मैरी कॉम ने आरोप लगाया कि उनके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई और उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी गई जमीन भी गंवा दी। वहीं मैरी कॉम के इन आरोपों को उनके पूर्व पति ओनलर ने गलत बताया। ओलनर ने इस पर खुलकर बात की है।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, "जब वे साथ थे, तब वह “गुलाम की तरह” रहते थे। ओनलर ने बताया कि मैं उसका ड्राइवर था, कुक भी और घर से जुड़ी हर जिम्मेदारी निभाता था।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने ये सब अपने घर और परिवार के लिए किया। मैं उसके लिए मरहम की तरह रहता था। भले ही हमने कस्टमरी कोर्ट से डिवोर्स ले लिया है, लेकिन मेरे सपोर्ट को बदनाम मत करो। ऐसी बदतमीजी और बेइज्जती वाली बातें मत कहो।" इस दौरान अपनी पूर्व पत्नी एमसी मैरी कॉम द्वारा उन्हें “शराबी” कहे जाने पर ओनलर ने रिएक्शन दिया है।
शराबी कहने पर दिया रिएक्शन
ओनलर ने आगे कहा, "मुझे बहुत हैरानी है कि उसने आरोप लगाया कि मैं शराबी हूं। मैं कभी-कभार किसी पार्टी में ड्रिंक कर सकते हैं, लेकिन ऐसा तो वह भी करती थीं।" उन्होंने ये भी कहा कि शायद उन्होंने ज्यादा पी ली हो।" ओनलर ने आगे कहा, "वह गुटखा और चैनी जैसी चीजें खाती हैं, मैंने अब तक इस बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है, लेकिन उसके घिनौने और बेइज्जती वाले आरोपों के बाद मैं बोलने के लिए मजबूर हो गया हूं।"
बता दें एमसी मैरी कॉम और करुंग ओंखोलेर की शादी साल 2005 में हुई थी। वहीं दोनों का शादी के 20 साल बाद साल 2023 में तलाक हो गया था। इस खबर को सुन कर उनके परिवार और करीबियों काफी हैरान रह गए थे। मैरी कॉम अभी फरीदाबाद में रहती हैं