Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, JSW से तोड़ा 10 साल पुराना नाता...जानें क्यों उठाया ये कदम

Neeraj Chopra: स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने JSW स्पोर्ट्स के साथ अपनी करीब दस साल पुरानी साझेदारी खत्म कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नई एथलीट मैनेजमेंट कंपनी वेल स्पोर्ट्स लॉन्च की है

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 3:36 PM
Story continues below Advertisement
नीरज चोपड़ा 2016 से JSW स्पोर्ट्स से जुड़े हुए थे

स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने JSW स्पोर्ट्स के साथ अपनी करीब दस साल पुरानी साझेदारी को खत्म कर दिया है। नीरज चोपड़ा 2016 से JSW स्पोर्ट्स से जुड़े हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी खुद की एथलीट मैनेजमेंट कंपनी वेल स्पोर्ट्स (Vel Sports) की शुरुआत की है। नीरज ने एक प्रेस रिलीज कर इसके बारे में जानकारी दी है।

JSW स्पोर्ट्स से नीरज ने तोड़ा नाता

नीरज चोपड़ा ने एक प्रेस रिलीज में कहा, "पिछले दस सालों में, हमारा साथ का सफर ग्रोथ, विश्वास और अचीवमेंट से भरा रहा है। JSW स्पोर्ट्स ने मेरे करियर में बेहद अहम भूमिका निभाई है और मैं उनके सपोर्ट और विजन के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "जैसे ही हम इस चैप्टर को खत्म कर रहे हैं, मैं अपनी यात्रा के अगले फेज में भी उन्हीं वैल्यूज को आगे बढ़ाऊंगा।" बयान में कहा गया कि दोनों पार्टियां "गहरे सम्मान और गर्व" के साथ अलग हो रही हैं।


JSW स्पोर्ट्स ने जताया आभार

JSW स्पोर्ट्स के CEO दिव्यांशु सिंह ने कहा, "नीरज के साथ काम करना हम सभी के लिए एक शानदार अनुभव रहा है। उनकी सक्सेस स्टोरी एक्सीलेंस और उद्देश्य को साफ तौर पर दर्शाती है। हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उन पर हमें बहुत गर्व है और हम उनके भविष्य के के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

ओलंपिक में दो मेडल जीत चुके हैं नीरज

नीरज चोपड़ा ने 2021 के टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। वह ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसके बाद उन्होंने 2023 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 2024 के पेरिस ओलंपिक में नीरज ने सिल्वर मेडल जीता और इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स सर्किट में कई बार पोडियम पर जगह बनाकर भारत का नाम रोशन किया। नीरज इस समय एशियन गेम्स की तैयारियों में बिजी है।

बांग्लादेश बोर्ड के वेन्यू चेंज की मांग ने बढ़ाई ICC की टेंशन, क्या दोबारा बनेगा T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।