दक्षिण कोरिया की गेमिंग दिग्गज कंपनी क्राफ्टन (Krafton) IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) में माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। इस कंपनी ने PUBG और BGMI जैसे पॉपुलर गेम्स बनाए हैं। CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह मेनस्ट्रीम स्पोर्ट्स ओनरशिप में Krafton की अब तक की पहली एंट्री हो सकती है।
