Get App

Sachin Yadav: सिर्फ 40 सेमी से चूके मेडल...कौन हैं सचिन यादव जिन्होंने नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे

Sachin Yadav: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जैवलिन थ्रो खिलाड़ी सचिन ने कमाल का प्रदर्शन किया है। सचिन ने अपने प्रदर्शन से नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। इस मुकाबले में सचिन ने नीरज चोपड़ा (8वां स्थान) और अरशद नदीम (10वां स्थान) को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया। आइए जानते हैं कौन है सचिन यादव

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 18, 2025 पर 9:39 PM
Sachin Yadav: सिर्फ 40 सेमी से चूके मेडल...कौन हैं सचिन यादव जिन्होंने नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे
भारत के जैवलिन खिलाड़ी सचिन यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया

भारत के लिए टोक्यो में खेले गए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जैवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। फाइनल में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा टॉप 6 में अपनी जगह नहीं बना पाए और वह चैंपियनशिप से बाहर हो गए। इस चैंपियनशिप में सबकी नजरें नीरज चोपड़ा पर थी लेकिन भारत के जैवलिन खिलाड़ी सचिन यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। सचिन ने अपने प्रदर्शन से नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। 25 साल के सचिन यादव ने पहले ही थ्रो में 86.27 मीटर की दूरी तय कर सबको हैरान कर दिया। ये उनके करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन थ्रो था।

इस मुकाबले में सचिन ने नीरज चोपड़ा (8वां स्थान) और अरशद नदीम (10वां स्थान) को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया। आइए जानते हैं कौन है सचिन यादव

कौन है सचिन यादव

25 अक्टूबर 1999 को उत्तर प्रदेश के खेकड़ा में जन्मे सचिन यादव ने खेल की शुरुआत तेज गेंदबाज बनने के सपने से की थी, लेकिन 19 साल की उम्र में उन्होंने जैवलिन थ्रो में अपना करियर बनाया। 6 फीट 5 इंच लंबे सचिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपना रोल मॉडल मानते हैं। विश्व चैंपियनशिप से पहले सचिन यादव ने लगातार अच्छे प्रदर्शन किए थे। सचिन यादव ने 2025 एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। साल की शुरुआत में उन्होंने देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में 84.39 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा नीरज चोपड़ा क्लासिक में उन्होंने 82.33 मीटर थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया था।

नीरज को छोड़ा पीछे

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में उत्तर प्रदेश के खेकड़ा के सचिन यादव ने शानदार खेल दिखाया। फाइनल में सचिन ने पहले ही प्रयास में 86.27 मीटर का थ्रो कर सबको चौंका दिया, ये उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं भारत के नीरज चोपड़ा का फाइनल में बेस्ट थ्रो 84.03 मीटर का रहा है। वहीं असशद नदीम का बेस्ट थ्रो 82.75 मीटर था। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें