Year-Ender 2025: वर्ल्ड कप से लेकर हॉकी एशिया कप तक..., खेल की दुनिया में भारत ने इस साल गाड़े झंडे

Year-Ender 2025: साल 2025 भारतीय खेलों के लिए शानदार रहा। क्रिकेट, हॉकी और शतरंज समेत कई खेलों में भारत को यादगार सफलताएं मिलीं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने लंबे समय से चला आ रहा ट्रॉफी का सूखा भी खत्म किया। आइए भारतीय खेलों से जुड़ी 2025 की पांच सबसे यादगार घटनाओं पर एक नजर डालते हैं

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 11:23 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं स्पोर्ट्स में इस साल कौन-कौन सी यादगार घटनाएं हुई

Year-Ender 2025: साल 2025 के खत्म होने में अब गिनती के दिन बचे हैं। ये साल भारत के स्पोर्ट्स के लिए काफी खास रहा है। इस साल क्रिकेट, हॉकी से लेकर शंतरज कई यादगार पल देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने इस पूरे साल को खास बना दिया है। इस साल भारतीय टीम ने लंबे समय से चले आ रहे ट्रॉफी के सूने को भी खत्म किया है। आइए जानते हैं स्पोर्ट्स में इस साल कौन-कौन सी यादगार घटनाएं हुई। आइए भारतीय खेलों से जुड़ी 2025 की पांच सबसे यादगार घटनाओं पर एक नजर डालते हैं।

दिव्या देशमुख की FIDE महिला वर्ल्ड कप जीत

साल 2025 भारतीय शतरंज के लिए एक खास साल रहा, जब दिव्या देशमुख ने FIDE महिला वर्ल्ड कप जीत लिया। सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने फाइनल मुकाबले में अनुभवी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को हराकर बड़ी जीत हासिल की। ये जीत न केवल दिव्या के करियर के लिए अहम रही, बल्कि पूरे भारतीय शतरंज जगत के लिए गर्व का पल बनी और 2025 की सबसे यादगार खेल उपलब्धियों में शामिल हो गई।


चैंपियंस ट्रॉफी जीत

साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के लिए काफी खास रहा। मार्च 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया। दुबई में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। ये आईसीसी ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली भारत के लिए बड़ी सफलता थी। इससे पहले साल 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

नीरज चोपड़ा

भारतीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के लिए 2025 बहुत खास रहा। लंबे समय से वह 90 मीटर का आंकड़ा पार करने की कोशिश कर रहे थे, जो उन्होंने आखिरकार दोहा डायमंड लीग में पूरा कर लिया। इस शानदार थ्रो के साथ नीरज ने इतिहास रचा और एक बार फिर साबित किया कि वह दुनिया के बेहतरीन जैवलिन थ्रो खिलाड़ियों में शामिल हैं। यह पल उनके करियर का बेहद यादगार और महत्वपूर्ण बन गया।

हॉकी एशिया कप जीत

साल 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। करीब आठ साल बाद मिली इस जीत ने टीम के ट्रॉफी के इंतजार को खत्म कर दिया। फाइनल मैच में भारत ने साउथ कोरिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2026 हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया, जिससे यह पल 2025 में भारतीय हॉकी के लिए बेहद यादगार बन गया।

विमेंस वर्ल्ड कप टाइटल

साल 2025 भारतीय महिला टीम के लिए काफी खास रहा। इस साल हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। नवंबर में खेले गए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया। इस जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल बन गया।

U19 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे को मिली कप्तानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।