Poco M8x ने आखिरकार भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है, और यह कंपनी की M8 सीरीज का तीसरा मॉडल है। फोन में बेहद साफ-सुथरा लेदर फिनिश डिजाइन दिया गया है। इसके पीछे रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें फ्लैश और दो कैमरा सेंसर के लिए कटआउट दिए गए हैं। फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन मिलते हैं। अब आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, सेल डेट और बाकी सभी जरूरी जानकारियां।
भारत में Poco M8x 5G की कीमत और सेल डेट
Poco M8x के 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को भारतीय बाजार में ₹20,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹22,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा, कंपनी खरीदारों को इस फोन पर ₹2,000 का 'अर्ली-बर्ड' डिस्काउंट भी दे रही है।
बता दें कि भारत में इस फोन की सेल 27 अगस्त, 2026 को दोपहर 12:00 बजे (IST) से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी। ग्राहकों के लिए यह फोन तीन कलर ऑप्शन - Leather Green, Blue, and Black में उपलब्ध होगा।
Poco M8x 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Poco M8x में 6.9-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और वेट टच 2.0 के साथ आता है। कंपनी के दावे के अनुसार, यह डिवाइस पानी की छींटों और धूल से बचाव के लिए IP64 सर्टिफाइड है। परफॉर्मेंस के लिए Poco M8x में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है और इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM मिलती है। इस डिवाइस की एक खास बात है इसकी 7900mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरे की बात करें तो Poco M8x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 2x डिजिटल जूम वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और पीछे की तरफ 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा भी है।