भारत में CMF Buds Neo लॉन्च, 35dB ANC और 52 घंटे की बैटरी के साथ, जानें कीमत

CMF Buds Neo: अगर आप गाना सुनने के शौकीन हैं, या फिर आप अपने ऑफिस मीटिंग को अटेंड करने के लिए नए ईयरबड्स की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, Nothing के CMF ने गुरुवार को भारत में अपने CMF Buds Neo TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं।

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 3:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत में CMF Buds Neo 35dB ANC के साथ लॉन्च, कीमत 2000 से कम

CMF Buds Neo: अगर आप गाना सुनने के शौकीन हैं, या फिर आप अपने ऑफिस मीटिंग को अटेंड करने के लिए नए ईयरबड्स की तलाश में हैं, जो आपको क्लीन वॉइस के साथ बेहतर साउंड क्वालिटी दे, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, Nothing के CMF ने गुरुवार को भारत में अपने CMF Buds Neo TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। ये ईयरबड्स ₹2,000 से कम कीमत वाले कॉम्पिटिटिव सेगमेंट में एक नया कॉम्पिटिटर बनकर आए हैं। इनमें 12.4mm के डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं और ये बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करने के लिए 35dB तक अडैप्टिव एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। कॉलिंग के लिए इस डिवाइस में 'क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी' वाले चार माइक्रोफ़ोन भी दिए गए हैं। कीमत से लेकर फीचर्स तक, CMF के इन TWS ईयरबड्स के बारे में आपको जो कुछ भी जानना चाहिए, वह यहां बताया गया है।

भारत में CMF Buds Neo की कीमत

CMF Buds Neo की लॉन्च के समय कीमत ₹1,999 रखी गई है। इच्छुक खरीदार इसे Dark Blue, White, और Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। ये TWS ईयरबड्स 26 अगस्त, 2026 से Flipkart और अन्य ऑथराइज्ड रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।


CMF Buds Neo के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

CMF Buds Neo में 12.4mm के डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जिनमें टाइटेनियम-बेस्ड PET डोम और PEEK + PU सराउंड है। इस डिवाइस में 20Hz-20kHz का फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स, SBC कोडेक्स, AAC, स्टैटिक स्पेशल ऑडियो और छह EQ प्रीसेट (Pop, Electronic, Immersion Boost, Enhance Vocals और Classical) जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा, यूजर्स को EQ प्रोफाइल कस्टमाइज करने का ऑप्शन भी मिलता है और वे कंपनी के ऑफिशियल 'Nothing X' ऐप के जरिए Bass Enhancement को भी एडजस्ट कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के मामले में, CMF Buds Neo में Bluetooth 6.0 है और यह डिवाइस डुअल-डिवाइस कनेक्शन, Microsoft Swift Pair और Google Fast Pair को सपोर्ट करता है। CMF Buds Neo, Nothing X ऐप के जरिए Android 6.0 और iOS 13 के साथ काम कर सकते हैं। इसके अलावा, गेमिंग के लिए, ये TWS बड्स 120ms लो लेटेंसी मोड को भी सपोर्ट करते हैं।

बैटरी की बात करें तो CMF Buds Neo के हर ईयरबड में 45mAh की बैटरी दी गई है, जबकि इसके चार्जिंग केस में 460mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, ANC बंद रखने पर ईयरबड्स 11 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।

वहीं, चार्जिंग केस के साथ इनका कुल बैटरी बैकअप 52 घंटे तक बताया गया है। यानी बार-बार चार्ज करने की चिंता किए बिना इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 और iQOO Buds भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।