AI की मदद से बना बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो, नहीं पहचान पाएंगे रियल है या फेक

एक AI जनित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय परिवार बच्चे का जन्मदिन मनाते दिख रहा है। यह वीडियो इतना रियल लगता है कि असली और नकली में फर्क कर पाना मुश्किल है। वीडियो को जस्टिन मूर ने शेयर किया है। यह उन लोगों के लिए खास है जो अपने परिवार से दूर रहते हैं

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 1:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
AI से बनाया गया बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो

Artificial Intelligence (AI) की चर्चा आजकल पूरे विश्व में जोरों पर है। वहीं जिस तरह इसका उपयोग लोगों के द्वारा किया जा रहा है वह भी एक आश्चर्य की बात है। लोग AI के द्वारा ऐसे वीडियो और फोटो क्रिएट कर रहे हैं कि उनको पहचान पाना की वह रियल है या फेक बहुत मुश्किल है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में भारतीय परिवार बर्थडे सेलिब्रेशन करता हुआ दिख रहा है। वीडियो में कई सारे लोग हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। इस AI वीडियो को देखकर आपको एक पल के लिए भी नहीं लगेगा कि यह एआई द्वारा बनाया गया वीडियो है। वीडियो एकदम नॉर्मल और रियल लग रहा है। इसमें एक बच्चे का बर्थडे मनाया जा रहा है। आइए इस वीडियो के बारे में डिटेल में जानते हैं।

जस्टिन मूर ने एक्स पर शेयर किया वीडियो


जस्टिन मूर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर 5 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के दौरान उन्होंने बताया कि इसे Fofr के नए मॉडल ने बनाया है, जो फ्लक्स प्रो और सीडांस कॉम्बिनेशन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूर, वेंचर कैपिटल फर्म Andreessen Horowitz की पार्टनर हैं।

मूर ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा कि यह कोई असली होम वीडियो नहीं है। हम ऐसे AI वीडियो बना सकते हैं जो किसी पुराने कैमकॉर्डर या पुराने फोन पर फिल्माए हुए लगें। अब आप सिर्फ साफ-सुथरे, सिनेमाई आउटपुट तक सीमित नहीं रहेंगे। हम AI से बनाए जाने वाले वीडियो के प्रकारों में एक बड़ा बदलाव देखने वाले हैं।

वायरल AI वीडियो में क्या है?

वीडियो में एक भारतीय परिवार मेज के चारों ओर इकट्ठा है और एक छोटे बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा है। बच्चे की मां केक लेकर आती हैं और उसे मेज पर रख देती हैं। सभी लोग उत्साह से तालियां बजा रहे हैं और बच्चे के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती है। यह दृश्य इतना रियल है कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि यह वीडियो वास्तव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। ऐसे वीडियो भले ही कुछ लोगों को भ्रमित कर सकते हैं, लेकिन उन लोगों के लिए बेहद भावनात्मक रूप से सहायक हो सकते हैं जो अपने परिवार से दूर हैं और खास पलों को साथ नहीं मना पाते। ऐसे में वे AI की मदद से इन पलों को वर्चुअल रूप में जी सकते हैं और अपनी यादों को संजो कर रख सकते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।