Samsung Galaxy Book 5: अगर आप ऑफिस के काम के लिए एक बेहतर लैपटॉप की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Samsung ने Galaxy Book 5 ने भारत में नया लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी इसे अब तक का सबसे किफायती AI-Powered लैपटॉप बता रही है। यह नया डिवाइस गैलेक्सी बुक सीरीज में शामिल हो गया है। इस डिवाइस में आपको 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन, इंटेल का अल्ट्रा 5 और अल्ट्रा 7 प्रोसेसर देखने को मिलता है और साथ ही कई AI फीचर्स दिए गए हैं। अब आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बासे में डिटेल में।
कंपनी ने Galaxy Book 5 में AI फीचर्स दिए हैं। इनमें AI फोटो रीमास्टर भी दिया गया है, जो मशीन लर्निंग का यूज करके इमेज क्वालिटी को बेहतरीन बनाता है। इसके साथ ही लैपटॉप में AI सिलेक्ट का भी फीचर मिलता है, जो यूजर को स्क्रीन पर किसी भी एलिमेंट को तुरंत खोजने की सुविधा देता है।
Samsung ने इस लैपटॉप को चार वेरिएंट और Grey कलर में पेश किया है। Galaxy Book 5 शुरुआती कीमत 77,990 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, लैपटॉप पर ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का कैशबैक और 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।