iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 16 Pro Max: Apple 9 सितंबर, 2025 को साल का सबसे बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें वह अपना नया iPhone 17 सीरीज पेश करेगा। इस बार इवेंट का नाम रखा "Awe Dropping" गया है, जिसमें चार नए मॉडल iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च होंगे। जो प्लस मॉडल की जगह लेगा। इन फोन्स में पिछले मॉडल्स यानी iPhone 16 Pro Max के मुकाबले बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं...
iPhone 17 Pro Max vs iPhone 16 Pro Max: डिजाइन
iPhone 17 Pro Max में सबसे बड़ा बदलाव इसके कैमरा डिजाइन में देखने को मिल सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब वर्टिकल ट्रिपल-कैमरा लेआउट से हटकर नया डिजाइन ला सकती है। इस बार फोन में साइड से साइड तक फैला हुआ रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड मिल सकता है, जो कुछ हद तक Google Pixel फोन्स जैसा होगा। हालांकि, इस नए डिजाइन के साथ फोन पहले से थोड़ा मोटा भी हो सकता है। iPhone 16 Pro Max की मोटाई 8.25mm है, जबकि iPhone 17 Pro Max करीब 8.73mm मोटा हो सकता है यानी लगभग 0.48mm ज्यादा।
एक और बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि Apple टाइटेनियम फ्रेम की जगह फिर से एल्यूमिनियम फ्रेम इस्तेमाल करे। इससे फोन हल्का और ज्यादा टिकाऊ हो जाएगा।
iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 16 Pro Max: डिस्प्ले
iPhone 17 Pro Max में अपने पिछले मॉडल की तुलना में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन इस बार डायनामिक आइलैंड कटआउट और पतला हो सकता है और सैमसंग का M14 OLED पैनल मिल सकता है। साथ ही फोन की पीक ब्राइटनेस भी 2,000 निट्स से बढ़ाकर 3,000 निट्स तक जा सकती है। इसके अलावा, खबरें ये भी हैं कि Apple स्क्रीन पर एक खास एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दे सकता है, जिससे धूप या तेज रोशनी में भी डिस्प्ले साफ दिखाई देगा।
इन सुधारों के अलावा, iPhone 17 Pro Max में वही 6.9-इंच का Liquid Retina XDR डिस्प्ले 120Hz ProMotion के साथ मिलेगा, जैसा कि iPhone 16 Pro Max में है।
iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 16 Pro Max: प्रोसेसर
आने वाले iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो कंपनी का तीसरी पीढ़ी का 3nm चिपसेट होगा। यह चिप पिछले A18 Pro और A17 Pro चिप्स की तुलना में बेहतर स्पीड और पावर सेविंग देगा। इसके अलावा, इस फोन में 12GB RAM मिलने की संभावना है, जबकि iPhone 16 Pro Max में सिर्फ 8GB RAM दी गई थी।
iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 16 Pro Max: कैमरा
iPhone 17 Pro Max में 48MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ एक बड़ा अपग्रेड हो सकता है, जो iPhone 16 Pro Max के मौजूदा 12MP सेंसर से बेहतर होगा। यानी अब नए वाले मॉडल में सभी कैमरे 48MP के होंगे। जबकि सेल्फी लवर्स के लिए डिवाइस में इस बार 24MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है जो पिछले वाले 12MP कैमरे की जगह लेगा। iPhone 17 Pro Max में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 16 Pro Max: बैटरी
इस बार एप्पल अपने iPhone 17 Pro Max में बैटरी को भी अपग्रेड करने वाला है जहां आपको इस बार 5,000 mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं, iPhone 16 Pro Max में 4,685mAh बैटरी दी गई थी।