Airtel ने ग्राहकों को दिया झटका! ₹299 समेत 4 प्रीपेड प्लान बंद, अब इतने में मिलेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने आज से पूरे भारत में अपने ₹299, ₹579, ₹619 और ₹649 वाले प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं। CNBC-TV18 के सूत्रों के मुताबिक, इन कैटेगरी में अब जो प्लान उपलब्ध हैं, उनकी कीमत 5% से 16% तक ज्यादा है।

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 4:19 PM
कंपनी ने अचानक हटाए 4 प्लान, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा कितना असर?

Airtel Recharge Plans: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने आज से पूरे भारत में अपने ₹299, ₹579, ₹619 और ₹649 वाले प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं। CNBC-TV18 के सूत्रों के मुताबिक, इन कैटेगरी में अब जो प्लान उपलब्ध हैं, उनकी कीमत 5% से 16% तक ज्यादा है।

बता दें कि सबसे बड़ा बदलाव ₹299 वाले प्लान में हुआ है। Airtel ने यह प्लान हटा दिया है, जिसमें रोज 1.5GB डेटा मिलता था। अब इसका अगला उपलब्ध विकल्प ₹349 वाला पैक है, जो 16% महंगा है। ₹349 वाले प्लान में यूजर्स का 28 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा मिलेगा।


इसके अलावा, एयरटेल ने ₹249 और ₹299 वाले मिड-टियर ऑप्शन भी हटा दिए हैं, जिससे प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध प्राइस पॉइंट की संख्या कम हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, एंट्री-लेवल प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह ₹199 में 28 दिनों के लिए 2GB डेटा के साथ उपलब्ध है, जबकि अगला ऑप्शन ₹219 में 28 दिनों के लिए 3GB डेटा देता है।

सूत्रों के अनुसार, ये बदलाव सभी प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ाने के तौर पर नहीं किए गए हैं। सिर्फ कुछ चुनिंदा प्लान बंद किए गए हैं। इन प्लान की जगह अब जो अगले विकल्प मिल रहे हैं, उनकी कीमत 5% से 16% तक ज्यादा है।

बता दें कि यह कदम एयरटेल के जून तिमाही के मजबूत नतीजों के कुछ दिनों बाद उठाया गया है, जिसमें कंपनी का रेवेन्यू और EBITDA बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा। जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में, कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 5.7% बढ़कर ₹58,539 करोड़ हो गया, जो CNBC-TV18 के ₹57,054 करोड़ के अनुमान से ज्यादा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, EBITDA तिमाही-दर-तिमाही 4.8% बढ़कर ₹33,599 करोड़ हो गया, जो ₹32,568 करोड़ के अनुमान से ज्यादा है। EBITDA मार्जिन 57.4% रहा, जबकि मार्केट का अनुमान 57.1% था और पिछली तिमाही में यह 57.8% था।

इसके अलावा, कंपनी ने भारत और अफ्रीका में अपने कारोबार में तेजी देखी, साथ ही प्रीमियम मोबाइल यूजर्स और ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं, Bharti Airtel के शेयर NSE पर ₹1,917.50 पर बंद हुए, जो आज 0.12% की बढ़त है।

यह भी पढ़ें: Realme ने मचा दी धूम! 7,000mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की हुई एंट्री, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।