Amazon Great Indian Festival 2026: ₹30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन्स! देखें पूरी डील्स

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट ₹30,000 से कम है, तो Amazon की Greate Indian Festival Sale में आपके लिए कई शानदार स्मार्टफोन डील्स मौजूद हैं। इस सेल में iQOO, OnePlus, Samsung, Redmi और Motorola जैसे ब्रांड्स के फोन कम कीमत पर मिल रहे हैं।

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 7:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Amazon सेल में ₹30 हजार से कम में खरीदें धांसू स्मार्टफोन्स!

Amazon Great Indian Festival 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट ₹30,000 से कम है, तो Amazon की Greate Indian Festival Sale में आपके लिए कई शानदार स्मार्टफोन डील्स मौजूद हैं। इस सेल में iQOO, OnePlus, Samsung, Redmi और Motorola जैसे ब्रांड्स के फोन कम कीमत पर मिल रहे हैं। साथ ही, बैंक ऑफर, कूपन, कैशबैक और EMI डील्स के जरिए कुछ फोन पर अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। अगर आप अपना बजट बहुत ज्यादा बढ़ाए बिना फोन अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यहां पर दी गई डील्स को ध्यान से पढ़ें।

Amazon Great Indian Festival 2026: 30,000 रुपये से कम कीमत वाले बेहतरीन फोन डील्स

Amazon Great Indian Festival 2026 सेल में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। सेल के दौरान SBI Debit और Credit Card से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक और Amazon Pay Later से योग्य EMI पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है।


इन ऑफर्स की वजह से कई स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत उनकी लिस्टेड कीमत से काफी कम हो जाती है। कुछ मॉडल्स पर बैंक ऑफर के साथ अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

iQOO Z11xa 5G

iQOO Z11xa 5G पर Amazon सेल में बड़ी कीमत कटौती मिल रही है। इसका MRP 40,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में लागू बैंक और कूपन ऑफर्स का फायदा शामिल है।

OnePlus Nord CE 6 Lite

OnePlus Nord CE 6 Lite भी 30 हजार रुपये से कम बजट में एक अच्छा विकल्प है। इसका MRP 33,999 रुपये है, जबकि Amazon Sale में यह 26,999 रुपये में उपलब्ध है। इस प्रभावी कीमत में लागू Credit Card EMI ऑफर का फायदा शामिल है।

Samsung Galaxy M47 5G

Samsung Galaxy M47 5G पर भी Amazon Great Indian Festival Sale में अच्छी डील मिल रही है। इसका लिस्टेड प्राइस 46,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान इसे 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इस फोन पर करीब 20,000 रुपये की सीधी बचत हो रही है।

Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G की कीमत सेल में 27,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, यह Samsung Galaxy M47 5G से थोड़ा महंगा है, लेकिन इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। लिस्टिंग पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त कूपन भी दिया जा रहा है। यह कूपन लागू शर्तों के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है।

Motorola Edge 60 Fusion

30,000 रुपये के बजट में अगर आप थोड़ा प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं, तो Motorola Edge 60 Fusion पर भी अच्छी डील मिल रही है। इसका MRP 37,999 रुपये है, लेकिन सेल में बैंक ऑफर्स को शामिल करने के बाद इसे 28,749 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है।

Amazon Sale में 30 हजार रुपये से कम के बेस्ट फोन डील्स

स्मार्टफोन MRP सेल की प्रभावी कीमत
Motorola Edge 60 Fusion (12GB + 256GB) ₹37,999 ₹28,749
Redmi Note 17 5G (6GB + 128GB) ₹39,999 ₹27,999
Samsung Galaxy M47 5G (6GB + 128GB) ₹46,999 ₹26,999
OnePlus Nord CE 6 Lite (8GB + 128GB) ₹33,999 ₹26,999
iQOO Z11xa 5G (8GB + 128GB) ₹40,999 ₹24,999

यह भी पढ़ें: Amazon Sale में Apple प्रोडक्ट्स पर धांसू डील्स! iPhone 17e से MacBook Air तक पर बंपर डिस्काउंट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।