Amazon Sale में Apple प्रोडक्ट्स पर धांसू डील्स! iPhone 17e से MacBook Air तक पर बंपर डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: अगर आप लंबे समय से कोई Apple डिवाइस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपके लिए अच्छा मौका है। Amazon की Great Indian Festival Sale शुरू हो चुकी है और इस दौरान iPhone, MacBook समेत कई Apple प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं।

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 6:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Amazon Sale में Apple प्रोडक्ट्स पर धांसू डील्स!

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: अगर आप लंबे समय से कोई Apple डिवाइस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन कीमत देखकर रुक जा रहे थे, तो अब आपके लिए अच्छा मौका है। Amazon की Great Indian Festival Sale शुरू हो चुकी है और इस दौरान iPhone, iPad, MacBook समेत कई Apple प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी Apple का कोई प्रोडक्ट खरीदने की तैयारी में हैं, तो Amazon Great Indian Festival Sale की इन खास डील्स पर नजर डाल सकते हैं। यहां हम आपको Apple प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले कुछ बेहतरीन ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।

Apple iPhone 17e

iPhone 17e (256 GB) मॉडल ₹79,900 की ओरिजिनल कीमत के बजाय ₹71,999 में मिल रहा है। SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप इसकी कीमत ₹1,250 तक और कम कर सकते हैं। इसके अलावा, ₹43,000 तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। सभी ऑफर्स को मिलाकर, इस डिवाइस की कीमत आसानी से ₹50,000 से कम हो सकती है।


Apple iPhone Air

Amazon सेल में iPhone Air के 256GB मॉडल की कीमत 1,49,900 रुपये की बजाय अब 1,19,900 रुपये है। इसके साथ SBI Credit Card और Debit Card से भुगतान करने पर 1,250 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इतना ही नहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 70,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल रहा है। सभी ऑफर्स का पूरा फायदा मिलने पर iPhone Air की प्रभावी कीमत 80,100 रुपये तक आ सकती है।

Apple iPad

Apple iPad 11-इंच Amazon पर ₹49,900 की जगह ₹47,490 में मिल रहा है। इसमें Apple का अपना A16 चिपसेट लगा है और इसमें 12MP का प्राइमरी बैक कैमरा सेंसर और 12MP का सेल्फी लेंस है।

Apple iPad Air

Apple iPad Air 11-इंच Amazon पर ₹89,900 की जगह ₹74,999 में उपलब्ध है। इसकी कीमत और कम करने के लिए, आप SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹3,000 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

Apple 2026 MacBook Air

Apple 2026 MacBook Air 15-इंच अभी ₹1,79,900 की जगह ₹1,66,990 में बिक रहा है। इसकी कीमत और कम करने के लिए, आप SBI क्रेडिट कार्ड नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर 10% (₹1,500 तक) का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Flipkart पर iPhone 17 Pro की कीमत हुई धड़ाम! ₹1.34 लाख वाला फोन ₹79,750 में खरीदने का मौका, जानें कैसे उठाएं फायदा

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।