अगर आप iPhone 17 Pro खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart का यह ऑफर आपके काम आ सकता है। दरअसल, ई- कॉमर्स साइट पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की कीमत फिलहाल 1,34,900 रुपये है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट मिलाकर इसकी प्रभावी कीमत 79,750 रुपये तक आ सकती है।
इस लिस्टिंग पर सबसे बड़ा फायदा ₹51,150 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट है। इसके बाद इसके बाद Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, अगर आपको दोनों ऑफर्स का पूरा फायदा मिलता है, तो 1,34,900 रुपये वाला iPhone 17 Pro सिर्फ 79,750 रुपये की प्रभावी कीमत में पड़ सकता है।
Flipkart पर iPhone 17 Pro की डील प्राइस
बता दें कि ₹79,750 की कीमत, ₹1,34,900 की लिस्टेड कीमत में से ₹51,150 की ज्यादा से ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू और ₹4,000 के Flipkart Axis Bank डिस्काउंट को घटाकर निकाली गई है। वहीं, एक्सचेंज का फायदा इस बात पर निर्भर करता है कि कौन सा स्मार्टफोन एक्सचेंज किया जा रहा है, उसकी हालत कैसी है और दूसरी जरूरी शर्तें क्या हैं।
इसके अलावा, लिस्टिंग में Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के साथ 5% कैशबैक ऑफर भी दिखाया गया है। हालांकि, यह 'Buy Now' कीमत में पहले से शामिल ₹4,000 के डिस्काउंट से अलग है, इसलिए खरीदारों को ऑफर के लागू होने वाले कॉम्बिनेशन के लिए फाइनल पेमेंट पेज देखना चाहिए।
साथ ही जिन खरीदारों के पास एक्सचेंज करने के लिए सही स्मार्टफोन है, उनके लिए Flipkart की मौजूदा डील iPhone 17 Pro की असरदार कीमत को ₹80,000 से कम कर देती है। हालांकि, ज्यादा से ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू इस बात पर अलग-अलग होगी कि कौन सा डिवाइस एक्सचेंज किया जा रहा है।