Oppo Reno 13: अगर आप एक स्टाइलिश और पावरफुल 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Amazon पर Oppo Reno 13 पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को आप कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 5,600mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, फोन में आपको स्लीक डिजाइन और शानदार कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जो कई हाई-एंड मॉडल्स को टक्कर दे सकता है। अब चलिए फोन पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में जानते हैं।
Oppo Reno 13 डिस्काउंट ऑफर
Oppo Reno 13 को Amazon से सिर्फ 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इस डिवाइस की असल कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। मतलब इस डिवाइस पर आपको सीधा 14,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं आपको इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा, जहां आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे इस फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी। हालांकि, ये एक्सचेंज वैल्यू पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है।
Oppo Reno 13 के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 13 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें फास्ट परफॉर्मेंस के लिए 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।
इसके अलावा, इस डिवाइस में 5,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी है, जो इसे धूल और पानी से बचाती है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।