OnePlus 15 भारत में जल्द होगा लॉन्च, 70,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत

OnePlus 15 India launch: OnePlus 15 भारत में 3 दिनों में लॉन्च होने वाला है, यह बात आप में से ज्यादा लोग जानते होंगे। लेकिन जो आप नहीं जानते होंगे वो ये है कि इस बार यह फ्लैगशिप डिवाइस भारत में थोड़ा पहले आ रहा है। OnePlus 13 को जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था।

अपडेटेड Nov 10, 2025 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
OnePlus 15 भारत में जल्द होगा लॉन्च, 70,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत

OnePlus 15 India launch: OnePlus 15 भारत में 3 दिनों में लॉन्च होने वाला है, यह बात आप में से ज्यादा लोग जानते होंगे। लेकिन जो आप नहीं जानते होंगे वो ये है कि इस बार यह फ्लैगशिप डिवाइस भारत में थोड़ा पहले आ रहा है। OnePlus 13 को जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था, और इसका अपग्रेड, OnePlus 15, उसी साल नवंबर में लॉन्च होगा। हालांकि, ब्रांड ने अपनी लॉन्च स्ट्रैटजी की वजह नहीं बताई, लेकिन माना जा रहा है कि इसका कारण बढ़ता मार्केट कंपटीशन है।

iQOO, Realme और Oppo जैसी कंपनियां इसी महीने अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। Vivo भी दिसंबर 2025 में अपनी X300 सीरीज के फ्लैगशिप प्रोडक्ट को पेश कर सकता है। ऐसे में OnePlus शायद बाकी कंपनियों से पहले अपने प्रीमियम फोन को मार्केट में लाना चाहता है ताकि यूजर्स को इसका एक्सपीरियंस मिल सके। तो अब इंतजार खत्म होने वाला है - OnePlus 15 का लॉन्च बस आने ही वाला है। अब सवाल ये है कि इसकी कीमत भारत में कितनी होगी? चलिए, इस आर्टिकल में उसी के बारे में जानते हैं।

OnePlus 15 3 दिन में लॉन्च हो रहा है, भारत में इसकी कीमत कितनी हो सकती है


भारत में OnePlus 15 की शुरुआती कीमत 70,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। ऐसा क्यों? आइए सबसे पहले चीन में इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं। OnePlus 12 को चीन में CNY 4,299 (लगभग 50,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था और भारत में यह डिवाइस 64,999 रुपये में उपलब्ध था। यानी कीमत में 14,399 रुपये का अंतर था। OnePlus 11 की चीन में कीमत 48,000 रुपये थी, जबकि भारत में इसकी कीमत 56,999 रुपये थी।

इसी तरह, OnePlus 13 को चीन में CNY 4,499 में लॉन्च किया गया था, मतलब भारत के हिसाब से यह लगभग 53,100 रुपये में है। लेकिन, भारत में इसे 69,999 रुपये की ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी, कीमत में 16,899 रुपये का अंतर है। अब, OnePlus 15 चीन में CNY 3,999 में लॉन्च हुआ है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 50,000 रुपये है।

OnePlus अपने हर फ्लैगशिप रिलीज के साथ अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ाता रहा है। लेकिन, उसने सालों में पहली बार अपने सबसे नए फ्लैगशिप की कीमत कम की है। चूंकि यह चीन में हुआ है, इसलिए संभावना है कि ग्लोबल मार्टेकट में भी ऐसा ही कुछ हो। क्योंकि OnePlus 13 को भारत में 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, इसलिए उम्मीद है कि कंपनी OnePlus 15 को थोड़ा और किफायती बनाएगी या पुरानी कीमत बरकरार रखेगी। लेकिन, नए मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना कम ही लग रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी क्लियर नहीं है। इसलिए, यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे इन जानकारियों पर पूरी तरह भरोसा न करें।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, OnePlus 12 को भारत में 65,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अगर कंपनी अपने OnePlus 15 मॉडल की कीमत इसी रेंज में रखता है, तो इस डिवाइस का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग इससे खुश होंगे।

हालांकि, ब्रांड की तरफ से कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हम जानते हैं कि डिवाइस 13 नवंबर को रात 8:00 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: iPhone में आएगा सैटेलाइट से मैसेज और फोटो भेजने का दमदार फीचर, जानें पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।