iPhone Offers: फेस्टिव सीजन के पहले महंगाई का तोड़, आईफोन की खरीदारी पर एपल दे रही तगड़े ऑफर्स
iPhone Offers: फेस्टिव सीजन से पहले आईफोन की नई सीरीज आई लेकिन कीमतों में तेज बढ़ोतरी पर 'किडनी' वाले पुराने जोक फिर वायरल होने लगे। अब एपल (Apple) ने आईफोन की खरीदारी को अफोर्डेबल बनाने के लिए ऑफर्स पेश किए हैं। जानिए इन ऑफर्स के बारे में डिटेल से
iPhone Offers: नए ऑफर के तहत आईफोन 18 के प्रो, मैक्स और डुओ मॉडल पर ₹7 हजार तक का डिस्काउंट पा सकते हैं तो आईफोन 17 पर ₹5 हजार तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
iPhone Offers: भारत में आईफोन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद अब इसे बनाने वाली एपल (Apple) ने इसे लेकर ऑफर पेश किया है। अब एपल की कोशिश कैशबैक, ट्रेड-इन और पेमेंट के आसान विकल्पों के जरिए आईफोन के लेटेस्ट मॉडल्स को सस्ते में मुहैया कराने का है। कंपनी ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है. जब आईफोन खरीदने के लिए पहले की तुलना में काफी ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें भी की हैं। नए आईफोन को महंगा बताते हुए लोगों के बीच एक बार फिर वही किडनी वाले पुराने मजाक वायरल हो रहे हैं।
iPhone Offers: डिटेल्स
मनीकंट्रोल को रिटेल सोर्सेज से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक नए ऑफर के तहत आईफोन 18 के प्रो, मैक्स और डुओ मॉडल पर ₹7 हजार तक का डिस्काउंट पा सकते हैं तो आईफोन 17 पर ₹5 हजार तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
आईफोन एयर पर ₹4,000, आईफोन 17ई और आईफोन 16 पर ₹3,000-₹3,000, जबकि आईफोन 15 पर ₹2,000 तक कैशबैक मिल सकता है।
पुराना फोन एक्सचेंज करके एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं लेकिन यह कितना मिलेगा, यह पुराने फोन के भाव पर निर्भर करेगा डुओ और आईफोन 18 प्रो सीरीज पर ₹10 हजार तक और आईफोन 17 पर ₹8 हजार तक छूट हासिल कर सकते हैं।
एपल ने आईफोन को किश्तों में खरीदने का भी विकल्प पेश किया है। जैसे कि आईफोन 17 को 18 या 24 महीने की इंटेरेस्ट-फ्री ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। बाकी मॉडल्स के लिए भी अलग-अलग रीपेमेंट पीरियड के साथ फाइनेंसिंग ऑप्शंस मिल रहे हैं। कार्ड ईएमआई के इस्तेमाल पर छह महीने तक बिना ब्याज की ईएमआई बन सकती है तो इससे लंबे पीरियड की ईएमआई लेने पर ब्याज की लागत कम हो सकते हैं लेकिन प्रोसेसिंग फीस देना पड़ेगा।
एपल ने 'आईफोन फॉर लाइफ' प्लान भी दिया है जिसके तहत फोन का 75% दाम 24 किश्तों में देना होगा और बाकी 25% दो साल बाद। इसमें कोई डाउन पेमेंट नहीं देना है और ईएमआई भी ब्याज-मुक्त है।
Mac और iPad पर भी ऑफर
एपल के मैक रेंज पर भी छूट हासिल कर सकते हैं। मैकबुक प्रो पर ₹15,000 तक और एमएस चिप वाले मैकबुक एयर पर ₹10,000 तक कैशबैक पा सकते हैं। मैकबुक नियो पर ₹7,000 तो आईमैक और मैक मिनी पर ₹5,000-₹5,000 का कैशबैक मिल सकता है। मैकबुक रेंज में कुछ मॉडल्स पर 18 और 24 महीने के रीपेमेंट ऑप्शंस के साथ ईएमआई ऑप्शंस भी उपलब्ध है।
पुराने डिवाइसेज पर अतिरिक्त ट्रेड-इन बेनेफिट भी मिल सकता है। मैकबुक प्रो पर ₹10,000 तक ट्रेड-इन बेनेफिट मिल सकता है। यह पुराने डिवाइस की कीमत पर निर्भर करेगा। अधिकतम बेनेफिट उन डिवाइसेज पर हैं, जिनकी कीमत ₹13,000 या उससे ज्यादा है।
पूरी आईपैड रेंज में आईपैड प्रो, आईपैड एयर, आईपैड मिनी और एंट्री-लेवल आईपैड पर ₹4,000 तक कैशबैक मिल सकता है। यह ऑफर एलिजिबिल ईएमआई कार्ड से पेमेंट करने और दूसरे कार्ड पेमेंट ऑप्शन के जरिए पेमेंट, दोनों मामलों में उपलब्ध है।
Apple Watch, AirPod और HomePad पर भी ऑफर
एपल अपनी घड़ियों पर भी ऑफर दे रही है। इसके वॉच अल्ट्रा 4 और वॉच सीरीज 12 पर ₹4,000 तक का कैशबैक मिल सकता है, जबकि वॉच एसई 3 पर ₹2,000 तक का कैशबैक मिलेगा। वॉच अल्ट्रा 4 के लिए फाइनेंसिंग के विकल्प भी हैं। साथ ही ₹3,000 से अधिक कीमत वाली पुरानी घड़ियों के लिए ₹2,000 का ट्रेड-इन बेनेफिट्स भी है।
एपल के ऑफर्स में ऑडियो और स्मार्ट-होम प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। एयरपॉड्स प्रो थर्ड जेनेरेशन और होमपैड पर ₹2,000 का कैशबैक मिलेगा, जबकि एयरपॉड्स 5 पर ₹1,500 और होमपैड मिनी पर ₹1,000 का कैशबैक मिलेगा।
एपल बीट्स (Beats) प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर पेश कर रही है। पावरबीट्स प्रो2 और पावरबीट्स फिट पर ₹2,000 का कैशबैक मिलेगा, जबकि सोलो 4 और पिल पर ₹1,500 का कैशबैक मिलेगा। फ्लेक्स और सोलो बड्स पर ₹500-₹500 का कैशबैक मिलेगा।
इनके साथ साझेदारी में एपल ने पेश किए ऑफर्स
कंपनी ने कार्ड ऑफर्स के लिए एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई कार्ड से हाथ मिलाया है तो फाइनेंसिंग के लिए बजाज फाइनेंस, एचडीबी, आईसीआईसीआई, आईडीएफसी फर्स्ट और टीवीएस क्रेडिट साथ हैं। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कैशिफाई और सर्विफाई ट्रेड-इन पार्टनर हैं।