iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करते ही Apple ने भारत में बढ़ाए दाम; iPhone 17, iPhone Air, iPhone 16 ₹65000 तक हुए महंगे

Apple ने नई लॉन्चिंग के तहत iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया है। साथ ही अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी लेकर आई है। यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा मोबाइल फोन होगा

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 11:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
iPhone Air की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

एपल ने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है। साथ ही लॉन्च के तुरंत बाद भारत में अपने कई पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। कीमतों में बढ़ोतरी ₹65000 तक की है। अब 256GB वाले iPhone 17 की कीमत ₹99,900 है, जो पहले ₹82,900 थी। मतलब कि ₹17,000 या 20.5% का इजाफा। 512GB वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,24,900 है, जो पहले के ₹1,02,900 से ₹22,000 या 21.4% ज्यादा है।

एपल ने iPhone 17e भी महंगा कर दिया है। इसके 256GB वर्शन की कीमत अब ₹79,900 है, जो पहले की ₹64,900 कीमत से ₹15,000 या 23.1% ज्यादा है। 512GB मॉडल की कीमत ₹84,900 से बढ़कर ₹1,04,900 हो गई है, जो ₹20,000 या 23.6% की बढ़ोतरी है। iPhone 16 128GB की कीमत में ₹20,000 की बढ़ोतरी हुई है। दाम ₹69,900 से बढ़कर ₹89,900 हो गया है, यानि कि 28.6% की बढ़ोतरी।

iPhone Air की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 256GB मॉडल की कीमत अब ₹1,49,900 है, जबकि पहले यह ₹1,19,900 थी, यानि कि ₹30,000 या 25% की बढ़ोतरी। 512GB मॉडल की कीमत ₹1,39,900 से बढ़कर ₹1,74,900 हो गई है, जो कि ₹35,000 या 25% की बढ़ोतरी है। 1TB iPhone Air की कीमत ₹1,59,900 से बढ़कर ₹2,24,900 हो गई है, मतलब कि ₹65,000 या 40.6% की बढ़ोतरी।


नई iPhone 18 Pro सीरीज

नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,64,900 है। iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 रखी गई है। अमेरिका में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर, जबकि Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में 18 सितंबर से उपलब्ध होंगे। प्री-बुकिंग भारत सहित 65 देशों में 12 सितंबर से शुरू होगी। iPhone 18 Pro में 256GB वाले मॉडल की कीमत ₹1,64,900, 512GB वाले मॉडल की कीमत ₹1,89,900, 1TB वाले मॉडल की कीमत ₹2,39,900 और 2TB वाले मॉडल की कीमत ₹3,14,900 है।

iPhone 18 Pro Max की कीमत 256GB के लिए ₹1,79,900, 512GB के लिए ₹2,04,900, 1TB के लिए ₹2,54,900 और 2TB के लिए ₹3,29,900 है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max 4 रंगों - ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी में उपलब्ध होंगे।

फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी किया लॉन्च

Apple ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी लॉन्च किया है। भारत में कीमत 256GB के लिए ₹2,99,900, 512GB के लिए ₹3,24,900, 1TB के लिए ₹3,74,900 और 2TB के लिए ₹4,49,900 है। यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा मोबाइल फोन है, जो 23 अक्टूबर से भारत में उपलब्ध होगा। यह 'स्टार व्हाइट' और 'नाइट स्काई' रंगों में उपलब्ध होगा। भारत समेत 70 से ज्यादा देशों और इलाकों में ग्राहक शुक्रवार, 16 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर दे सकेंगे।

Apple ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।