“Apple iPhone 17 हुआ सस्ता! इस प्लेटफॉर्म पर कीमत ₹75,000 तक गिरी, जानें पूरी डिटेल

Apple iPhone 17: अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, 2025 में लॉन्च हुए Apple iPhone 17 पर इस समय जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।

अपडेटेड Apr 25, 2026 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement
Apple iPhone 17 हुआ सस्ता! इस प्लेटफॉर्म पर कीमत ₹75,000 तक गिरी

Apple iPhone 17: अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, 2025 में लॉन्च हुए Apple iPhone 17 पर इस समय जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर Vijay Sales की तरफ से दिया जा रहा है। इस फोन में कंपनी ने कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। चलिए अब फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Vijay Sales पर iPhone 17 की कीमत में भारी छूट

Vijay Sales के ऑनलाइन स्टोर पर iPhone 17 का 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 82,900 रुपये की कीमत के बजाय 80,390 रुपये में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, जिन ग्राहकों के पास HSBC क्रेडिट कार्ड है, उन्हें ₹4,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत घटकर ₹75,890 हो जाती है। यह iPhone पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है - Sage, Lavender, Mist Blue, White और Black।


Apple iPhone 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 17 में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आता है। यह iOS 26 पर आधारित है और Apple के A19 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 5-कोर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) भी है।

Apple iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन में 3692mAh की बैटरी है और यह 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro, Pro Max और Ultra के डमी यूनिट लीक, मोटे कैमरा मॉड्यूल ने बढ़ाई हलचल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।